फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Indian missile test may affect power balance: Pak

भारत के मिसाइल परीक्षण से बिगड़ेगा शक्ति संतुलन: पाक

Tue, 17 May 2016 03:57 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Tue, 17 May 2016 03:57 AM IST
सार

  • मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की तैयारी में पाकिस्तान
  • पाक प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार ने दिया बयान

विज्ञापन
Indian missile test may affect power balance: Pak
भारतीय मिसाइल प्रणाली - फोटो : Getty

विस्तार

पाकिस्तान ने कहा है कि भारत का सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल परीक्षण क्षेत्र में शक्ति संतुलन बिगाड़ेगा। पाकिस्तान इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की योजना बना रहा है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि पाकिस्तान इन घटनाओं के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी आवाज उठाएगा।

विज्ञापन


रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक, उन्होंने कहा कि भारत के सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल परीक्षण से क्षेत्र में शक्ति संतुलन बिगड़ेगा। अजीज ने कहा कि पाकिस्तान अपनी रक्षा के प्रति आंख मूंदकर नहीं रहेगा और अपनी रक्षात्मक क्षमताओं को बढ़ाना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी रक्षा प्रणाली में सुधार के लिए निश्चित तौर पर आधुनिक प्रौद्योगिकी हासिल करेगा।
विज्ञापन


अजीज ने कहा कि भारत को अमेरिका से सहयोग मिल रहा है, जो यह सोचता है कि चीन को रोकने के लिए मजबूत भारत बेहद जरूरी है। भारत की ओर से स्वदेशी तकनीक से विकसित सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण किए जाने के एक दिन बाद अजीज की टिप्पणी आई है। भारत की यह इंटरसेप्टर मिसाइल किसी भी हमलावर बेलेस्टिक मिसाइल को हवा में ही नष्ट करने में सक्षम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed