फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   India is interfering in our internal affairs: says pakistan after sushma's address

सुषमा के भाषण से बौखलाया पाक, आंतरिक मामलों में दखल का आरोप

Tue, 27 Sep 2016 10:14 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Tue, 27 Sep 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
India is interfering in our internal affairs: says pakistan after sushma's address

यूएन में सुषमा स्वराज के बलूचिस्तान का मुद्दा उठाने से पाक बौखला गया है। यूएन में पाक प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने कहा कि बलूचिस्तान की बात कर भारत, पाकिस्तान के आंतरिक मामले में दखल दे रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है। सुषमा के भाषण के बाद जवाब देने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए लोधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग नहीं विवादित क्षेत्र है।यूएन में भारतीय मिशन की प्रथम सचिव एनम गंभीर ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। मुझे लगता है पाक प्रतिनिधि ने हमारी विदेश मंत्री को ठीक से नहीं सुना जबकि संदेश काफी स्पष्ट था।’

विज्ञापन


पाक का दावा, विवादों के हल में गंभीर नहीं भारत 

पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल राहिल शरीफ ने सोमवार को दावा किया कि भारत कश्मीर मसले जैसे ऐतिहासिक विवादों का हल करने को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारत की खुफिया एजेंसी अफगानिस्तान सीमा पर सुरक्षा स्थिति का दोहन कर रही है। 
विज्ञापन


एक दिवसीय दौर पर जर्मनी गए जनरल शरीफ ने कहा, ‘भारत कश्मीर जैसे ऐतिहासिक विवादों के निपटारे का अनिच्छुक रहा है जिस वजह से सीधे तौर पर भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है तथा यहां क्षेत्रीय सांस्कृतिक संघर्ष लगातार जारी है।’ उन्होंने अफगानिस्तान सीमा पर सुरक्षा स्थिति का नाजायज फायदा उठा रहा है और वहां प्रभावी सीमा प्रबंधन प्रणाली नहीं होने के कारण आतंकवादी सीमापार से घुसपैठ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक का नया पैंतरा, उड़ी हमले की हो अंतरराष्ट्रीय जांच

India is interfering in our internal affairs: says pakistan after sushma's address

पाकिस्तान ने उड़ी में सेना के कैंप हुए आतंकी हमले की अंतरराष्ट्रीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही इस हमले के लिए उसके ऊपर लगाए गए भारत के आरोपों को निराधार बताया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि किसी भी हमले के बाद भारत हमेशा जांच से पहले ही घोषणा कर देता है कि इसमें पाकिस्तान की एजेंसियां शामिल हैं। 

अजीज ने कहा कि हमारी मांग है कि इस हमले की अंतरराष्ट्रीय जांच करवाई जाएं ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। सनद रहे कि उड़ी हमले की शुरुआती जांच में पाकिस्तान समर्थित जैश-ए-मुहम्मद के आतंकियों के हाथ होने की बात सामने आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed