{"_id":"57ec57554f1c1b7927573e75","slug":"india-and-pakistan-relations-affects-pakistan-film-industry","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक के खराब होते रिश्ते से पाक फिल्म इंडस्ट्री में डर का माहौल ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
भारत-पाक के खराब होते रिश्ते से पाक फिल्म इंडस्ट्री में डर का माहौल
एजेंसी/लाहौर
Updated Thu, 29 Sep 2016 05:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री को भारत के साथ रिश्तों के बिगड़ने पर बड़े घाटे का डर सता रहा है। उनको डर सता रहा है कि रिश्तों के बिगड़ने और बॉलीवुड फिल्में बैन होने से पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री को 70 फीसदी तक का नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
पाकिस्तान की एट्रियम सिनेप्लेक्स के मालिक और वितरक नदीम मांडवीवाला ने कहा कि मैं निराशावादी नहीं हूं लेकिन पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री में आई उछाल का कारण यहां रिलीज हुई हालिया बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्में हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं दोनों देशों के संबंध लंबे समय तक खराब ना रहें। अगर किसी तरह का अस्थायी बैन लगता है तो हम उससे निकल सकते हैं लेकिन स्थायी तौर पर बैन लगा तो अनेक सिनेमाहाल और मल्टीप्लेक्स बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
नदीम ने कहा कि इंडस्ट्री के लोगों में डर बैठ रहा है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो भारतीय फिल्मों को बैन करने तक का आदेश आ सकता है। इससे फिल्म इंडस्ट्री को 70 फीसदी तक का नुकसान हो सकता है।