{"_id":"596c627d4f1c1b715e8b4a80","slug":"in-pakistan-terrorists-attack-on-paramilitary-force-2-soldiers-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में आतंकियों ने पैरामिलिट्री फोर्स पर किया हमला, 2 जवानों की मौत ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान में आतंकियों ने पैरामिलिट्री फोर्स पर किया हमला, 2 जवानों की मौत
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में आतंकियों ने पैरामिलिट्री फोर्स पर हमला कर दिया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तानी तालिबान मिलिटेेंट ग्रुप ने पैरामिलिट्री फोर्स के वाहन पर हमला किया जिसमें एक मेजर समेत दो लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हमलावर मोटरसाइकिल से आये थे।
विज्ञापन
SSP साजिद खान ने बताया कि मारे गए दो लोगों में एक मेजर और एक सैनिक की मौत हो गई जबकि हयाताबाद में 10 लोग घायल हो गए। विस्फोट में 2 वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।सुरक्षा कर्मियों ने विस्फोट के बाद क्षेत्र में घेराबंदी की और घायलों को हयाताबाद मेडिकल कॉम्प्लेक्स में पहुंचाया। यह हमला तब हुआ है जब पाकिस्तानी सेना ने कल खैबर में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों को मारने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
पैरामिलिट्री फोर्स पर हुए हमले ने पाकिस्तानी सरकार की पोल खोल दी है।एक तरफ पाकिस्तान पूरी दुनिया में आतंकियों पर कार्रवाई की बात करता है दूसरी तरफ पाक सेना के जवानों को आतंकी मार रहे हैं। खुलेआम हो रही आतंकी वारदातों ने पाकिस्तान की आतंक के खिलाफ नीतियों को जगजाहिर कर दिया है।
विज्ञापन