फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist groups made informers in police

आतंकी संगठनों ने जम्मू कश्मीर पुलिस में कराई भेदियों की घुसपैठ,शुरू हुई जांच

Sun, 16 Jul 2017 09:47 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 16 Jul 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
terrorist groups made informers in police
Demo Photo

अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले में पीडीपी के विधायक एजाज अहमद मीर के ड्राइवर तौसिफ की संलिप्तता उजागर होने के बाद पुलिस तंत्र में आतंकियों के माड्यूल की पहचान के लिए जांच शुरू हो गई है। आतंकी संगठनों ने भय और प्रलोभन के जरिए कुछ पुलिसकर्मियों को फांस लिया है।

विज्ञापन


कुछ एसपीओ भी आतंकी संगठनों से जुड़े हैं। संदिग्ध आचरण वाले इन पुलिसकर्मियों के कारण कई बार गोपनीय सूचनाएं भी लीक होती रहीं हैं। विधायक का ड्राइवर पुलिसकर्मी है और उससे पुलिस तंत्र में आतंकियों के मौजूद माड्यूल के बारे में अहम जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है। कश्मीर के आईजी मुनीर खान ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकतीं हैं।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक दक्षिण कश्मीर में पुलिसकर्मियों से हथियार लूट के क्रम में कुछ पुलिसकर्मियों की आतंकी संगठनों से मिलीभगत की सूचनाएं मिली थीं। इस संबंध में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हथियार लूट के मामलों में संलिप्तता का शक

terrorist groups made informers in police
Demo Photo

इन पुलिसकर्मियों ने हथियार की रक्षा के लिए कोई कोशिश नहीं की थी और आसानी से पुलिस के हथियार आतंकियों को सौंप दिए थे। मामले में जांच अभी चल रही है। जांच के बाद कुछ और पुलिसकर्मियों की आतंकी संगठनों से मिलीभगत का मामला उजागर हो सकता है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार आतंकियों ने शोपियां और कुलगाम में पुलिस तंत्र में अधिक सेंध लगाई है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी की शोपियां में पिटाई भी की गई थी। एक पुलिसकर्मी पर दबाव बनाकर मस्जिद से उसके इस्तीफे की घोषणा करवाई गई। उत्तरी कश्मीर में पुलिस के एडिशनल सुपरिटेडेंट के आवास पर हमला भी हुआ। 

पुलिसकर्मियों पर नौकरी से इस्तीफा का दबाव
दरअसल आतंकी संगठनों ने हाल के दिनों में कई पुलिसकर्मियों पर नौकरी से इस्तीफा देकर इसका मस्जिद से एलान करने का दबाव बनाया है। हिजबुल मुजाहिदीन का दक्षिणी कश्मीर के गांवों में प्रभाव रहा है। हिजबुल के आतंकी पुलिस वालों पर उनके परिवार को निशाना बनाने की भी धमकी देते हैं। इस क्रम में 15 पुलिसकर्मियों के परिवारों पर हमले भी किए गए। तब डीजीपी एसपी वैद ने आतंकियों को उनके परिवारों को भी कार्रवाई की चेतावनी दी तो हमले थमे। ऐसे हमलों में भी आतंकियों से कुछ पुलिसकर्मियों की मिलीभगत सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed