फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Imran Khan said, Narendra Modi proved that the partition of India was right

पाकिस्तानी नेता इमरान खान बोले- नरेंद्र मोदी ने साबित किया कि भारत का बंटवारा सही था

Mon, 14 Aug 2017 12:29 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Mon, 14 Aug 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
Imran Khan said, Narendra Modi proved that the partition of India was right

पाकिस्तान में क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध अपने सबसे बुरे दौर में है। भारत विभाजन के 70 साल होने पर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के इस नेता ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने यह साबित कर दिया है कि बंटवारे का फैसला सही था।

विज्ञापन


पढ़ें: पाकिस्तानः नवाज शरीफ ने शक्ति प्रदर्शन के लिए शुरू किया इस्लामाबाद से लाहौर तक का रोडशो
विज्ञापन


बीबीसी से बातचीत के मुताबिक उन्होंने कहा, मैं यह सोचता हूं कि दोनों देशों के बीच का रिश्ता अपने सबसे बुरे दौर में है। इसकी मुख्य वजह हैं भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। इमरान खान ने कहा, नरेंद्र मोदी की सोच सांप्रदायिक है और उनके संबंध हिंदू चरमपंथियों से हैं। जब वो गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब भी उनकी मुस्लिम विरोधी छवि सामने आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अटल बिहारी वाजपेयी का कार्यकाल बेहतर
इमरान खान ने कहा, हम लोगों ने यह सोचा था कि जब वो प्रधानमंत्री बनेंगे तो इन सभी चीजों से ऊपर उठ जाएंगे। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी उसी पार्टी से हैं, जिससे नरेंद्र मोदी संबंध रखते हैं।

पढ़ें: पाकिस्तानी हिंदू मंत्री को लेकर शोएब अख्तर ने दिया बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

जब वाजपेयी प्रधानमंत्री बने थे तो यह चिंता थी कि दोनों देशों के बीच तल्खी बढ़ सकती है, लेकिन उनके कार्यकाल में दोनों देश शांति के करीब थे। खान ने कहा, नरेंद्र मोदी एक विशाल जनादेश के साथ आए हैं। हम लोग और करीब आ सकते थे लेकिन निराशा हाथ लगी है। 

भारतीय मुसलमान निराश

Imran Khan said, Narendra Modi proved that the partition of India was right
imran khan

इमरान खान ने कहा कि मोदी ने न सिर्फ पाकिस्तान को बल्कि भारतीय मुसलमानों को भी निराश किया है। उन्होंने भारत की उदारवादी सोच रखने वाले सभी वर्ग को निराश किया है। नरेंद्र मोदी भारत को वहां ले गए हैं, जहां यह सोच होती थी कि भारत में मुसलमानों को समानता का अधिकार नहीं मिलेगा।

भारत-पाकिस्तान बंटवारे को याद करते हुए इमरान ने कहा, जब हम बड़े हो रहे थे, हमारे माता-पिता की पीढ़ी बंटवारे को लेकर यह सोचती थी कि भारत में उन्हें समान अवसर और अधिकार नहीं दिए जाएंगे। नरेंद्र मोदी ने इस सोच को सही साबित कर दिया है। 

नफरत के साथ बड़े हुए लोग
दोनों देशों के बीच बंटवारे को याद करते हुए इमरान खान ने कहा कि मेरी पीढ़ी बंटवारे के बाद जन्मी पहली पीढ़ी थी। जब पाकिस्तान पांच साल का हुआ था, मेरा जन्म हुआ था। मुझे आज भी याद है बंटवारे का दर्द। बंटवारे में लगभग सभी परिवारों ने अपना खोया था।

यह स्थिति सिर्फ पाकिस्तान की नहीं थी, भारत के लोगों ने भी यह दर्द झेला था। उन्होंने आगे बताया, हमलोग भारत के खिलाफ एक नफरत के साथ बड़े हुए थे। भारत के लोग भी इसी नफरत के साथ बड़े हुए। संबंधों में धीरे-धीरे खटास बढ़ती चली गई। 1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध का होना, 1971 में पाकिस्तान को बांटकर बंगलादेश का निर्माण, जिसमें भारत का भी हाथ था, इन सभी घटनाओं ने रिश्तों को संभलने नहीं दिया। 

क्रिकेट पर हावी हुई नफरत 
रिश्तों की खटास का क्रिकेट पर क्या असर पड़ा, इस सवाल पर इमरान बताते हैं, मैं पहली बार 1977 में भारत गया था। मैंने यह महसूस किया था दोनों देशों की संस्कृति कितनी मिलती जुलती है। 1978 में पहली बार मैंने भारत के खिलाफ मैच खेला था।

इससे पहले एक्जीबिशन मैच खेला करता था। दर्शक इन मैचों के दौरान खूब उमड़ती थी। उनका हमलोगों पर काफी दवाब होता था। भारत के खिलाफ मैच सिर्फ खेल नहीं होता था। इमरान ने कहा कि 1987 में मेरी दूसरी क्रिकेट यात्रा भारत के लिए थी। अहमदाबाद में टेस्ट मैच चल रहा था, दर्शकों की भीड़ शत्रूतापूर्ण व्यवहार कर रही थी। इससे मैं काफी चकित था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed