{"_id":"598d400e4f1c1b13718b4812","slug":"imran-khan-and-mariyam-twitter-spat-over-nawaz-sharif-s-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान ने कहा- नवाज आपकी पारी अब खत्म, बेटी ने दिया ये जवाब","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
इमरान ने कहा- नवाज आपकी पारी अब खत्म, बेटी ने दिया ये जवाब
amarujala.com- Presented: मोहित
Updated Sat, 12 Aug 2017 07:51 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के चीफ इमरान खान ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के इस्लामाबाद से लाहौर तक के रोड शो को 'भ्रष्टाचार बचाओ रैली' करार दिया है। जिसके बाद इमरान और नवाज की बेटी मरियम के बीच ट्विटर पर लड़ाई देखनी को मिली।
विज्ञापन
दोनों के बीच लड़ाई तब शुरू हुई जब इमरान ने नवाज की रैली को 'भ्रष्टाचार बचाओ रैली' का नाम दिया। इमरान ने ट्वीवट किया कि 'आपको समझना होगा कि आपकी राजनीतिक पारी खत्म हो चुकी है। भीड़ इकठ्ठा करने से कोई नेता नहीं बन सकता।'
विज्ञापन
इसके साथ ही क्रिकेटर से नेता बने इमरान ने बुलेट प्रूफ कार में ट्रेवल करने पर भी नवाज का मजाक उड़ाया।
वहीं मरियम की बेटी ने इमरान के ट्वीट पर जवाबी हमला बोला। उन्होंने ट्वीट किया 'मेरे पिता के लिए आपके शब्द बेहद आहत करने वाले थे। मेरे पिता की तुलना में आपका संघर्ष ज्यादा बड़ा नहीं है, जबकि इमरान तुम्हारी की कोई पहचान नहीं।'
विज्ञापन
बता दें कि नवाज का यह रोडशो ऐसे वक्त हो रहा है जब कुछ ही दिन पहले उच्चतम न्यायालय ने उन्हें पनामा मामले में पाकिस्तानी संसद की सदस्यता के लिए अयोग्य करार दिया था। उन्होंने 370 किलोमीटर लंबी यात्रा शुरू करने से पहले प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी, मंत्रिमंडल के सदस्यों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने महत्वपूर्ण स्थानों पर भाषण देने की योजना भी बनाई है जहां बड़ी संख्या में समर्थकों के आने की उम्मीद है।