फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shoaib Akhtar trolled in social media for calling Pakistan Secular State

पाकिस्तानी हिंदू मंत्री को लेकर शोएब अख्तर ने दिया बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

Tue, 08 Aug 2017 07:04 PM IST
Amarujala.com-Presented By:- नवीन चौहान
Amarujala.com-Presented By:- नवीन चौहान Updated Tue, 08 Aug 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
Shoaib Akhtar trolled in social media for calling Pakistan Secular State
शोएब अख्तर - फोटो : Getty
पाकिस्तान इन दिनों बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। पाकिस्तानी राजनीति की धुरी बन चुके पूर्व क्रिकेटर इमरान खान के एक बयान से पाकिस्तानी राजानीति में भूचाल आ गया था। ऐसे में अक्सर विवादों में रहने वाले  पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का एक ट्वीट उनके लिए आत्मघाती साबित हो गया। लोगों ने सोशल मीडिया में शोएब की बखिया उधेड़ दी।
विज्ञापन


पनामा मामले में दोषी पाए जाने के बाद तत्कालीन पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ को पद से इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद पाकिस्तान में शाहिद खाकन अब्बासी को अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। उनकी कैबिनेट में दर्शनलाल को भी जगह मिली। वह पाकिस्तानी कैबिनेट में पिछले बीस साल में मंत्री बनने वाले पहले हिंदू नेता हैं।
विज्ञापन

 

A Hindu political leader Mr Darshan Lal is now a cabinet minister in Pakistan.This is our polite way of saying Pakistan is a secular state. pic.twitter.com/mbRS4BFm1p

विज्ञापन
विज्ञापन
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) August 7, 2017

इस बात की तारीफ करते हुए शोएब ज्यादा ही भावुक हो गए और पाकिस्तान को सेकुलर राष्ट्र बता दिया। शोएब ने ट्वीट कर कहा-एक हिंदू राजनीतिज्ञ मिस्टर दर्शन लाल अब पाकिस्तान के कैबिनेट मिनिस्टर हैं। ये हमारा पाकिस्तान को सेकुलर स्टेट बताने का नम्र सलीका है।

शोएब को देनी पड़ी सफाई

Shoaib Akhtar trolled in social media for calling Pakistan Secular State
शोएब अख्तर - फोटो : Getty
शोएब के इस ट्वीट के बाद थोड़ी ही देर में यह चर्चा का प्रमुख मुद्दा बन गया। कुछ लोगों ने तो पाकिस्तानी राजनीति के बार में शोएब का टेस्ट लेना शुरू कर दिया। एक ने तो पूछा आपने जो तस्वीर शेयर की है उसमें दर्शन लाल कौन से हैं। जो तस्वीर शोएब ने साझा की उसमें पाकिस्तानी राष्ट्रपति ममनून हुसैन नए प्रधानमंत्री को शपथ दिला रहे हैं।

एक व्यक्ति ने शोएब को जवाब देते हुए कहा, अच्छा तो सेकुलरिज्म को आप इस तरह परिभाषित करते हैं? शोएब आप केवल क्रिकेट पर ध्यान दो। इसके बाद शोएब ने दोबारा ट्वीट कर कहा, मेरे आईक्यू पर सवाल न उठाएं और उस संदेश पर ध्यान दें जो मैंने पिछले ट्वीट में कहा था। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। पिछले ट्वीट की जो तस्वीर थी वह केवल रेफरेंस के लिए थी।
 

Friends, rather dan questioning my IQ plz concentrat on d message: We respect ALL religions. BTW oath pic in last tweet was a reference.

— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) August 7, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed