फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Imran Khan government is working on a conflict resolution proposal for Kashmir

कश्मीर विवाद सुलझाने के लिए इमरान सरकार ला रही है प्रस्ताव, अगले हफ्ते होगा पेश

Tue, 28 Aug 2018 01:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Updated Tue, 28 Aug 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
Imran Khan government is working on a conflict resolution proposal for Kashmir
इमरान खान

इमरान खान के नेतृत्व में पाकिस्तान की सरकार एक ऐसे प्रस्ताव पर काम कर रही है जिससे कि कश्मीर मसला सुलझ सकता है। उनके मंत्रिमंडल के एक शीर्ष मंत्री ने इस बात का खुलासा किया है। पाकिस्तान के चैनल 24 से बात करते हुए मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने उम्मीद जताई कि उनके प्रस्ताव का यह मसौदा अगले हफ्ते के आखिर तक आ जाएगा। एक बार यह तैयार हो जाए इसे वितरित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


शिरीन मजारी ने कहा, 'हम इसे सभी साझेदारों के बीच वितरित करेंगे। इसे कैबिनेट और प्रधानमंत्री को दिखाएंगे।' जब उनसे पूछा गया कि यह प्रस्ताव किस बारे में हैं तो उन्होंने कहा कि यह संघर्ष समाधान का मॉडल होगा। खान के नेतृत्व वाली सरकार कश्मीर मुद्दे पर प्रस्ताव ऐसे समय पर लेकर आई है जब यह साबित हो गया कि उसकी धरती से आतंकवाद संचालित होता है जिसका प्रभाव भारत और अफगानिस्तान पर पड़ता है।
विज्ञापन


इमरान खान की सरकार भारत के साथ कश्मीर मुद्दे पर समाधान की बात तो हमेशा करती रही है लेकिन सत्ता में आने के बाद उनकी तरफ से कोई ठोस संकेत नहीं मिले हैं। इसके साथ ही खान सीमा पर शांति की बात करते हैं लेकिन आतंकवाद पर लगाम लगाने को लेकर कुछ नहीं कहा है। जब अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने फोन पर उन्हें बधाई देते हुए पाकिस्तान से चल रहे आंतकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात की तो वह नाराज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल इतना ही नहीं पाकिस्तान की नई सरकार ने अमेरिका से अपने बयान को सही करने का बयान तक दे दिया। जब इंटरव्यू के दौरान मजारी से अमेरिका और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए गतिरोध के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि खान ने फोन को एक अच्छे संकेत के तौर पर स्वीकार किया था लेकिन अमेरिकी विदेश विभाग ने इस भाव को विकृत कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed