'पाकिस्तान ने भारत पर किया परमाणु हमला तो मिट जाएगा नामोनिशान'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने अगर भारत पर परमाणु हमला किया तो उसका दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा नामोनिशान। यह कहना है पाकिस्तान के पत्रकार और राजनीतिक विशेषज्ञ हसन निसार का। वह दुनया न्यूज से बात कर रहे थे।
साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी नेताओं को चेताया कि वह आत्महत्या करने की सोच को त्याग दें। निसार, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की उस बात का समर्थन कर रहे थे,जिसमें कहा गया था कि अगर भारत पर पाकिस्तान परमाणु हमला थोपता है तो उसे भारी नुकसान सहना पड़ेगा।
चैनल से बातचीत के दौरान निसार ने कहा कि भारत को दुश्मन बनाने के लिए इस्लामाबाद कुछ आगे ही बढ़ गया है और ये एक बहुत बड़ी गलती है।
'न करें परमाणु हमले की बात'
पाकिस्तानी नेताओं पर भड़कते हुए निसार ने कहा कि भारत के साथ रिश्ते तल्ख किए जा रहे हैं और भारत को बार-बार परमाणु हमले के लिए धमकी दी जा रही है। हमारे यहां काफी जनसंख्या अनपढ़ हैं और वो नहीं जानते एटम बम के दुष्परिणामों को।
उन्होंने कहा भारत की जनसंख्या एक बिलियन है और पाकिस्तान की केवल 18 करोड़। अगर आप परमाणु हमला करते हैं तो भारत में जानमाल का नुकसान जितना होगा उससे कहीं ज्यादा पाकिस्तान को होगा।
निसार ने कहा कि यहां पाकिस्तान में पागल लोगों की भीड़ रहती है,जो अपने ही नुकसान पर खुश होती है।
रक्षामंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने दी थी परमाणु अटैक की धमकी
गौरतलब है कि पाकिस्तानी रक्षामंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने हाल ही में भारत को धमकाया है कि वह जरूरत पड़ने पर भारत पर परमाणु हमला कर सकते हैं।
ऐसा उन्होंने एक बार नहीं एक महीने के भीतर दो किया है।
साथ ही आतंकवादी सैयद सलाउद्दीन और हाफिज सईद ने भी भारत के खिलाफ पूरी तरह से एटमिक जंग शुरू करने की पाकिस्तान को सलाह दी थी।
क्या कहा था अजित डोभाल ने
अजित डोभाल ने अपने एक वक्तव्य में कहा था कि जिन देशों के पास परमाणु हथियार हैं, उनके पास ब्लैमेलिंग पावर काफी होती है।
पाकिस्तान के साथ भी ऐसा ही है। वह यह सोचता है कि उसके भीतर ऐसी विल पावर है।
वह यह कहेगा कि हम तो हैं ही फिदायीन। दूसरी ओर अगर हिंदुस्तान यह मन बना ले कि परमाणु युद्ध हुआ तो पाकिस्तान नहीं रहेगा, भारत फिर भी रहेगा।
https://www.youtube.com/watch?