फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   'Honor killing' of three Pakistani women were victims?

तीन पाक महिलाओं की ऑनर किलिंग?

Fri, 28 Jun 2013 01:13 PM IST
Updated Fri, 28 Jun 2013 01:13 PM IST
विज्ञापन
'Honor killing' of three Pakistani women were victims?

पुलिस के मुताबिक़ उत्तरी पाकिस्तान के सुदूर पहाड़ी इलाके में कथित ऑनर किलिंग की एक घटना सामने आई है जिसमें तीन महिलाओं की उन्हीं के एक रिश्तेदार ने गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया है कि मृतकों में एक महिला और उनकी दो बेटियां शामिल हैं जिन्हें महिला के ही सौतेले बेटे ने मौत के घाट उतार दिया।

गिलगिट बाल्टिस्तान इलाके में दिल दहला देने वाली ये घटना तब हुई जब इन महिलाओं की कुछ रिकॉर्ड की हुई चीजों को इलाके में प्रसारित कर दिया गया।

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस घटना के पीछे वो वीडियो था जिसमें इस महिला की दोनों बेटियां अपने परिवार वालों के सामने हँसते हुए दिखाई दे रही हैं। इनमें से एक की उम्र 17 वर्ष है।
विज्ञापन


इनके मुताबिक पड़ोसियों का कहना है कि महिला के सौतेले बेटे को शायद ये लगा कि इस वीडियो से उनके परिवार के सम्मान को आघात लगा है।

बीबीसी को मोबाइल पर मिले इस वीडियो फुटेज में ये महिलाएं उस वक्त अपने घर के बाहर कुछ और लड़कियों के साथ हँसते हुए दिख रही हैं जब बाहर तेज़ बरसात हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है जिसमें एक महिला कथित रूप से तोहफे के बदले किसी को धन्यवाद देते हुए सुना जा सकता है।

महिलाओं पर अंकुश

पाकिस्तान के उत्तरी इलाके में ऑनर किलिंग की घटनाएं अक्सर सुनने में आती हैं। ऐसा अक्सर तब होता है जब महिलाएं अपने परिवार के अलावा किसी अन्य पुरुष के साथ देखी जाती हैं।


इसी इलाके में पिछले साल पांच महिलाओं और दो पुरुषों की हत्या कर दी गई थी। ये सभी एक वीडियो में एक शादी समारोह में एक साथ नाचते हुए दिख रहे थे।

जब पाकिस्तान की उच्च न्यायालय ने इस इलाके में तथ्यों की जांच के लिए दल भेजा तो स्थानीय लोगों ने इस बात से इनकार किया कि इस तरह से किसी की हत्या हुई है।

लेकिन कई मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का मानना है कि पाकिस्तान में ऑनर किलिंग के मामले में पिछले साल कम से कम 900 महिलाओं की हत्याएं हो चुकी हैं।

इनके मुताबिक कानून में पर्याप्त सुधारों के बावजूद ऐसे लोगों को सजा मिलने की दर बहुत कम है और दोषी लोग अक्सर बच जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed