फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Hindu girl kidnapped in Pakistan forcibly converted to marriage

पाकिस्तान में हिंदू किशोरी का अपहरण कर जबरन धर्मांतरण कर कराई शादी 

Fri, 22 Dec 2017 02:27 AM IST
एजेंसी / कराची
एजेंसी / कराची Updated Fri, 22 Dec 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
Hindu girl kidnapped in Pakistan forcibly converted to marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू किशोरी को जबरन इस्लाम धर्म कुबूल करवाया गया और एक मुस्लिम शख्स से जबरदस्ती से शादी करवा दी गई। इस हिंदू किशोरी का कुछ दिन पहले अपहरण कर लिया गया था। लड़की के परिवार का कहना है कि 14 साल की किशोरी को उस वक्त अगवा कर लिया गया था जब तीन बंदूकधारी उनके घर में घुस आए थे और उनको बंधक बना लिया था। लड़की के पिता हेरा मेघवार ने कहा कि उन्होंने इलाके के कुछ प्रभावशाली लोगों से अपील की मगर उन्होंने कहा कि लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर नसीर लुंजो नाम के एक व्यक्ति से शादी करा दी गई है। 
विज्ञापन


पढ़ें- धर्मपरिवर्तन की बात सुनकर लाठी-डंडे लेकर पहुंचे बजरंगदल कार्यकर्ता, लेक‌िन सच न‌िकला कुछ और
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मामले में अब ज्यादा कुछ नहीं हो सकता है। परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस कुछ भी नहीं करना चाहती है। परिवार की मांग है कि यदि ऐसा कुछ हुआ भी है तो लड़की को बरामद करके उसे स्थानीय अदालत के सामने पेश किया जाए। हालांकि थार के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और तीनों संदिग्ध को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को धर्मांतरण का एस प्रमाणपत्र मिला है। इसके साथ ही शादीशुदा दंपति ने सिंध हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाई है। अदालत इस मामले में 17 जनवरी को सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed