{"_id":"5c292d22bdec2257132ab691","slug":"high-school-fail-flying-aeroplane-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में 10वीं फेल उड़ा रहे हवाई जहाज","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान में 10वीं फेल उड़ा रहे हवाई जहाज
Mon, 31 Dec 2018 02:10 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 31 Dec 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
Pakistan International Airlines
पाकिस्तान में पांच ऐसे पायलट हवाई जहाज उड़ा रहे थे जो कि हाईस्कूल भी पास नहीं थे। सात पायलटों की फर्जी डिग्री पकड़े जाने के बाद पाकिस्तान के विमानन विभाग ने सुप्रीम कोर्ट को इसकी जानकारी दी। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) ने सातों पायलटों के साथ फर्जी डिग्री वाले 50 से अधिक कर्मचारियों का अनुबंध रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
पाक मीडिया के अनुसार, जस्टिस इजाजुल अहसान ने कहा कि हाईस्कूल फेल कोई व्यक्ति एक बस भी नहीं चला सकता है लेकिन ये लोग यात्रियों की जान को खतरे में डालकर हवाई जहाज उड़ा रहे थे। सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की पीठ को बताया गया कि दस्तावेज न जमा कराने के कारण कम से कम 50 पीआईए कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन