{"_id":"5b4041fa4f1c1bba248b4ec9","slug":"hafiz-saeed-launches-election-campaign-and-raises-the-issue-of-kashmir-freedom","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान चुनाव 2018: उम्मीदवारों के लिए हाफिज सईद ने किया प्रचार, कश्मीर की आजादी का अलापा राग","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान चुनाव 2018: उम्मीदवारों के लिए हाफिज सईद ने किया प्रचार, कश्मीर की आजादी का अलापा राग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैसलाबाद
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
हाफिज सईद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए जनता से वोट मांग रही हैं। इसी बीच आतंकी और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने भी अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया। रैलियों में भी वह भारत के खिलाफ बोलना नहीं छोड़ रहा है। वोट के लिए वह रैलियों में पाकिस्तानियों के बीच भारत पर परमाणु हमला करने की खोखली धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
अपनी नापाक हरकतों की वजह से हाफिज सईद की पोल पूरी दुनिया के सामने खुल गई है। चूंकि उसपर हर तरफ से दबाव बन रहा है इसी वजह से उसने राजनीति में आने का फैसला किया है। हालांकि उसके आतंकी संगठन जमात-उद-दावा से संबंध रखने की वजह से पार्टी मिल्ली मुस्लिम लीग को चुनाव आयोग ने पंजीकृत नहीं किया। जिस कारण उसने अल्लाह-हो-अकबर नाम की कम जानी-पहचानी लेकिन पंजीकृत पार्टी से अपने उम्मीदवारों को उतार दिया है। अपने प्रत्याशियों के समर्थन में वह लगातार रैलियां कर रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सईद फैसलाबाद में रैली को संबोधित कर रहा था। इसी दौरान उसने कहा कि पाकिस्तान को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। भारत इस काम के लिए शेख मुजीबुर्रहमान के इंतजार में है। बलूचिस्तान को लेकर उसने कहा कि अमेरिका से लेकर भारत तक सभी गलत खबरें फैलाकर बलूचिस्तान के लोगों को भड़का रहे हैं। रैली में उसने कहा कि पाकिस्तान के पास ऐसी तकनीक है जिससे भारत के साथ ही अमेरिका से लेकर रूस तक घुटने टेक सकते हैं।
विज्ञापन
सईद ने कहा कि हम पाकिस्तान को एक मजबूत प्रतिनिधित्व देने के लिए राजनीति में आए हैं जो पाकिस्तान की किस्मत बदल देगी। हम अपने चुनाव प्रचार को पारंपरिक तरीके से नहीं चला रहे हैं। उसने कहा कि राजनीतिज्ञों ने राजनीति को एक लाभदायक व्यापार बना दिया है। जीतने के बाद हम कोई व्यापार नहीं करेंगे। हम पाकिस्तान के अधिकारों के लिए लड़ेंगे। हम अपने मामलों में विदेशियों के हस्तक्षेप को बंद करेंगे। उसने कहा कि कश्मीर भारत के हाथ से निकल रहा है। हम कश्मीरियों को आजाद कराने में मदद करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी सऊद ने निशाना साधा। उसने पीएम को धमकी देते हुए कहा कि मोदी तेरे लिए खतरा ना हो तो फिर बात ही क्या है। आम चुनाव में सईद ने अपने 200 उम्मीदवारों को उतारा है। जिसमें उसका बेटा ल्हा और दामाद भी शामिल है।