फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   girls bus attacked, 11 killed

पाक: अस्पताल में मुठभेड़ ख़त्म, 14 छात्रों की मौत

Sun, 16 Jun 2013 12:05 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sun, 16 Jun 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
girls bus attacked, 11 killed

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के महिला विश्वविद्यालय की एक बस में हुए बम विस्फोट में कम से कम 14 छात्राओं की मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे के कई घंटे बाद, जिस अस्पताल में छात्राओं का इलाज चल रहा था वहां भी चरमपंथियों ने हमला कर दिया।

अब वहां मुठभेड़ ख़त्म हो गई। लेकिन इस दौरान 10 और लोगों की जान चली गई। इसमें अस्पताल की नर्सें और एक वरिष्ठ अधिकारी की भी मौत हो गई।

चरमपंथी गुट लश्करे झांगवी ने बीबीसी को जानदारी दी है कि दोनों हमले उसने किए। खुद को गुट का प्रवक्ता बताने वाले एक व्यक्ति ने कहा है कि ये हमला सुरक्षाकर्मियों के उस छापे का बदला था जिसमें एक महिला और एक बच्चा मारे गए थे।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अस्पताल परिसर में दो धमाके सुनाई दिए। हैंडग्रेनेड से लैस हमलावर सुरक्षाकर्मियों प गोलीबारी कर रहे थे।

छात्राओं को देखने गए क्वेटा के उपायुक्त अब्दुल मंसूर ख़ान की गोलीबारी में मौत हो गई।

लगातार हिंसा
पुलिस प्रमुख ज़ुबैर महमूद ने कहा, “एक इंप्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) महिला विश्वविद्यालय की बस में लगाया गया था।”

पुलिस के अनुसार छात्राएंअपने घर जाने के लिए बस में सवार हुई ही थीं कि तभी बस में लगाया गया बम फट गया।

पिछले कुछ महीनों में बलूचिस्तान में हिंसा में घटनाएं काफ़ी बढ़ी हैं।

कुछ हमले अलगाववादी विद्रोहियों द्वारा किए जाते हैं तो अन्य इस्लामिक अतिवादियों द्वारा जो महिला शिक्षा के ख़िलाफ़ हैं।

पुलिस उप महानिदेशक (ऑपरेशन्स) फ़ैयाज़ अहमद सुंबल ने बताया कि छात्राएं क्वेटा के सरदार बहादुर ख़ान महिला विश्वविद्यालय की थीं।

बलूचिस्तान में पाकिस्तान के कायदेआज़म मोहम्मद अली जिन्ना के घर पर रॉकेटों से हमले के कुछ घंटे बाद ही यह हमला भी हुआ है।

पिछले महीने क्वेटा में सुरक्षा बलों पर तालिबान के हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed