{"_id":"5b4584864f1c1b54238b5a60","slug":"former-pm-nawaz-sharif-and-daughter-maryam-will-not-be-able-to-get-out-of-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान आने के बाद बाहर नहीं जा सकेंगे पूर्व पीएम शरीफ और बेटी मरियम, लगा प्रतिबंध","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान आने के बाद बाहर नहीं जा सकेंगे पूर्व पीएम शरीफ और बेटी मरियम, लगा प्रतिबंध
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 11 Jul 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
nawaz sharif, maryam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम देश में आने के बाद बाहर नहीं जा सकेंगे। उनकी विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पाकिस्तानी गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के अनुरोध पर नवाज और उनकी बेटी मरियम का नाम एग्जिट कंट्रोल लिस्ट (ईसीएल) में डाल दिया गया है। मतलब अब वह देश में आ तो सकेंगे लेकिन बाहर नहीं जा सकेंगे।
मंत्रालय ने कहा कि एएनबी की सिफारिश के बाद इनके नामों को ईसीएल में डाला गया है। बता दें कि एनएबी पहले ही घोषणा कर चुका है कि देश के किसी भी हवाईअड्डे पर पहुंचते ही शरीफ और मरियम को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मंत्रालय ने यह फैसला उनके आने से तीन दिन पहले लिया है।
बता दें कि कोर्ट के 10 साल की सजा सुनाने के बाद शरीफ ने कहा था कि वह 13 जुलाई को पाकिस्तान लौटेंगे। इस समय वह अपनी बेटी मरियम के साथ लंदन में हैं। जहां वह अपनी पत्नी बेगम कुलसुम नवाज का कैंसर का इलाज करा रहे हैं। वह 15 जून से लंदन में ही हैं।
विज्ञापन
इससे पहले पाक के एक वरिष्ठ मंत्री ने सोमवार को कहा कि शरीफ और उनकी बेटी मरयम को पाकिस्तान में पहुंचते ही हवाईअड्डे से ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दरअसल भ्रष्टाचार के मामले में शरीफ, उनकी बेटी और दामाद को अदालत ने सजा सुनाई है। शरीफ के दामाद मोहम्मद सफदर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
मरयम ने रविवार शाम को मीडिया से कहा था कि वह शुक्रवार को शाम के 6:15 बजे इत्तेहाद एयरवेज की उड़ान संख्या ईवाई-243 से लाहौर हवाईअड्डे पर उतरेंगी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कानून मंत्री अली जफर ने कहा कि सरकार जवाबदेही अदालत के फैसले को पूरी तरह से लागू करेगी।
नवाज शरीफ और मरयम नवाज को लाहौर हवाईअड्डे पर पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां अदालत के फैसले को लागू करने के लिए नवाज और मरयम को गिरफ्तार करेंगी।
इस बीच राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (नैब) ने कहा कि नवाज और मरयम के 13 जुलाई को शाम के 6:15 बजे वापस लौटने की घोषणा पर हमने पंजाब सरकार को पत्र लिखा है कि वे एयरपोर्ट से उनकी गिरफ्तारी में नैब की सहायता करें।