फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Former Pakistan President Pervez Musharraf Becomes a Political Analytic

नए रोल में नजर आ रहे हैं पूर्व पाक राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ

Fri, 03 Mar 2017 04:02 AM IST
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर}
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर} Updated Fri, 03 Mar 2017 04:02 AM IST
विज्ञापन
Former Pakistan President Pervez Musharraf Becomes a Political Analytic
परवेज मुशर्रफ
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ अब एक नई पारी का आगाज करने वाले हैं। मुशर्रफ राजनीतिक विश्लेषक बनना चाहते हैं। इसके लिए वह बोल टीवी पर पाकिस्तान फर्स्ट विथ प्रेसिडेंट मुशर्रफ नाम से टीवी शो शुरू करने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम हर रविवार को दिखाया जाएगा जिसके पहले एपिसोड में मुशर्रफ दुबई से लाइव मौजूद होकर पाक सुरक्षा से जुड़े सवालों के जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन


यह वही बोल टीवी है जिसके एक एंकर आमिर लियाकत पर हाल ही में नफरत फैलाने के आरोप लगे थे। मुशर्रफ ने दुबई से पाकिस्तान की सुरक्षा को लेकर जवाब देते हुए यह बताने का प्रयास किया कि पाक में आतंकवाद के मूल कारण क्या हैं। आगे आने वाले एपिसोड में भी वह इस विषय पर विस्तार से बातें कर सकते हैं।
विज्ञापन


हालांकि इस बारे में पाकिस्तानी सेना ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि मुशर्रफ इस टीवी शो में भारत के खिलाफ भी जहर उगल सकते हैं। वह पाक सरकार द्वारा नजरबंद मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को आजाद करने की मांग भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मुशर्रफ ने 1999 में नवाज शरीफ की चुनी हुई सरकार का तख्तापलट कर सत्ता हथियाई थी और नौ साल तक पाकिस्तान पर राज किया। लेकिन बाद में भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच उन्हें सत्ता छोड़नी पड़ी थी। उन पर देशद्रोह समेत कई मामलों में मुकदमे चल रहे हैं, लेकिन पिछले साल उन्हें स्वास्थ्य कारणों से विदेश जाने की अनुमति दे दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed