फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Former Pakistan PM Gilani’s kidnapped son recovered from Afghanistan

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री का पुत्र आतंकियों के चंगुल से तीन साल बाद मुक्त

Tue, 10 May 2016 03:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 May 2016 03:21 PM IST
विज्ञापन
Former Pakistan PM Gilani’s kidnapped son recovered from Afghanistan
अली हैदर गिलानी को गजनी प्रोविंस से तालिबान आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ा लिया गया - फोटो : Reuters

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री युसुफ रजा गिलानी के अपहरण किए गए पुत्र को अमेरिका और अफगान की सेनाओं ने एक संयुक्त ऑपरेशन के जरिए अफगानिस्तान से छुड़ा लिया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए बयान में यह बताया गया है कि तीन साल बाद अली हैदर गिलानी को गजनी प्रोविंस से तालिबान आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ा लिया गया।

विज्ञापन


अफगानिस्तान सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोहम्मद हानिफ अतमार ने टेलीफोन पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज को बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री युसुफ रजा गिलानी के पुत्र अली हैदर गिलानी को सकुशल आतंकियों के चंगुल से मुक्त करा लिया गया है।
विज्ञापन


अली हैदर गिलानी को मेडिकल चेकअप के बाद ट्रांसफर पाकिस्तान को सौंपने की तैयारी की जा रही है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ने ट्वीटर पर भी अली को छुड़ा लेने की जानकारी ट्वीट करके दी। पूर्व प्रधानमंत्री युसफ रजा गिलानी को अफगानिस्तान के राजदूत ने फोन करके इस बात की जानकारी दी। अली का मुल्तान से 9 मई, 2013 से अपहरण कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed