{"_id":"58c8c9134f1c1bb66032af33","slug":"forced-conversion-a-crime-in-islam-says-nawaz-sharif","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर बधाई संदेश में नवाज ने कहा- बलपूर्वक धर्मांतरण इस्लाम में अपराध","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
होली पर बधाई संदेश में नवाज ने कहा- बलपूर्वक धर्मांतरण इस्लाम में अपराध
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Wed, 15 Mar 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
नवाज शरीफ
- फोटो : file photo
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि किसी को बलपूर्वक धर्मांतरण के लिए मजबूर करना और अन्य धर्मों के पूजा स्थलों को तबाह करना इस्लाम में अपराध है। उन्होंने यह बात मंगलवार को पाकिस्तान में हिंदू समुदाय को होली की बधाई देते समय कही।
विज्ञापन
नवाज शरीफ ने कराची में हिंदू समुदाय के साथ होली उत्सव मनाते हुए कहा, 'किसी को हक नहीं है कि वे तय करे कि कौन जन्नत में जाएंगे और कौन दोजख में जाएगा।' साथ ही उन्होंने लोगों से कहा कि वे पाकिस्तान को धरती का स्वर्ग बनाएं।
विज्ञापन
अल्पसंख्यकों को संदेश देते हुए शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान में कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे इंसान को एक निश्चित धर्म अपनाने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। इसके साथ ही उन्होंने समारोह में मौजूद लोगों 'हैप्पी होली' बोलकर बधाई दी।
विज्ञापन
शरीफ ने आगे कहा, 'इस्लाम हर इंसान को जाति, सम्प्रदाय और धर्म की परवाह किए बिना महत्व देता है। मैं इसे स्पष्ट रूप से कहता हूं कि किसी को अपने धर्म को बदलने के लिए मजबूर करना एक अपराध है और पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के पूजा स्थलों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।'
कराची में आयोजित हुए इस समारोह में हिंदू समुदाय के प्रमुख सदस्यों और अल्पसंख्यक सांसदों ने शिरकत की।