{"_id":"3d73eea8818e96f8983b4a7204ed9f43","slug":"firing-in-quetta-nine-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक: क्वेटा में गोलीबारी, नौ लोगों की मौत ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक: क्वेटा में गोलीबारी, नौ लोगों की मौत
Updated Fri, 09 Aug 2013 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में एक मस्जिद के सामने अज्ञात लोगों के अंधाधुंध गोलियां चलाने से नौ लोग मारे गए हैं। ये घटना पाकिस्तान के दक्षिणी पश्चिमी शहर क्वेटा की है।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस के मुताबिक इस घटना में 15 अन्य लोग घायल हो गए हैं। ये घटना ईद-उल-फितर पर्व की सुबह हुई जब स्थानीय सुन्नी समुदाय के लोग मस्जिद में ईद-मिलन कर रहे थे।
विज्ञापन
मंत्री सुरक्षित
इस गोलीबारी की घटना में पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के पूर्व मंत्री अली मदाद जातक की कार में भी गोली लगी, लेकिन वे सुरक्षित हैं।
जातक ब्लूचिस्तान प्रांत में मंत्री रह चुके हैं और राज्य में पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के प्रतिनिधि भी हैं।
पाकिस्तानी अखबार डॉन की वेबसाइट के मुताबिक हिंसा के ताजा मामले में चार अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं।
बीबीसी संवाददाता चार्ल्स हैवीलैंड के मुताबिक ताजा हमले के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
क्वेटा में बीते कुछ दिनों में हिंसा में बढ़ोतरी हुई है। यहां ज्यादातर शिया अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाया गया है।
इससे पहले गुरुवार को क्वेटा में हुए आत्मघाती बम धमाके में 29 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि मंगलवार को क्वेटा से सत्तर किलोमीटर दूर एक बस पर हुए हमले में 13 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
अफसरों ने कहा है कि वो सभी पार्टियों के नेताओं से बातचीत कर एक व्यापक सुरक्षा रणनीति तैयार करेंगे लेकिन अब तक न तो कोई रणनीति तैयार हुई है और न ही सभी दलों की बैठक बुलाई गई है।