फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Firing in a school of Pakistan four children injured

पाकिस्तान के एक स्कूल में गोलीबारी, चार बच्चे घायल 

Wed, 24 Oct 2018 07:11 PM IST
भाषा, कराची
भाषा, कराची Updated Wed, 24 Oct 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
Firing in a school of Pakistan four children injured
गोलीबारी
पाकिस्तान में अशांत बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में एक स्कूल में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी की है, जिसमें कम से कम चार बच्चे घायल हो गए हैं। डॉन अखबार की खबर के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों ने दानिश कादा स्कूल के द्वार पर गोलीबारी की। यह एक निजी स्कूल है, जो शहर के उपनगरीय इलाके में है। गोलीबारी में चार विद्यार्थियों के पांवों में गोलियां लगी हैं। घायलों में तीन लड़के और एक लड़की शामिल हैं। उनकी उम्र 9 से 12 साल के बीच है। 
विज्ञापन


घायल बच्चों को सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया और अब उनकी हालत स्थिर है। बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर सलीम अहमद खोसा ने गोलीबारी की घटना की निंदा की है और कहा कि हमले में शामिल लोगों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 2014 में तालिबान आतंकवादियों ने पेशावर में एक स्कूल में हमला किया था जिसमें 149 लोग मारे गए थे। मृतकों में ज्यादातर बच्चे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed