फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Fake Minister held Pakistan

पाकिस्तान में फर्जी मंत्री गिरफ्तार, छह सालों तक सरकार को बनाया बेवकूफ

Tue, 17 Jan 2017 07:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 17 Jan 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
Fake Minister held Pakistan
salamat ali

पाकिस्तान में एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जो अपने आप को मंत्री बताता था। दरअसल, पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी ने सलामत अली चौहान नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो खुद को पाकिस्तान का वित्तीय और उपभोक्ता मामले का मंत्री बताकर कई लोगों को चूना लगा चुका है।

विज्ञापन


सलामत अली चौहान पिछले 6 सालों तक पाकिस्तान सरकार की आंखों में धूल झोंकता रहा और सरकार को इसकी कानोंकान खबर तक न हुई। इसका मतलब ये हुआ कि वह पाकिस्तान में नवाज शरीफ की सरकार बनने के पहले से ही यह काम कर रहा था।
विज्ञापन


सलामत खुद को मंत्री बताकर लोगों से रिश्वत लेता था और बताया जाता है कि इस तरह उसने करोंड़ो रुपये कमाए। यहां तक कि उसने कई सरकारी विभागों और मंत्रालयों के लिए आदेश भी जारी किए और किसी ने उसके आदेश को वेरिफाई करने तक की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलामत की हनक का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने लाहौर में बकायदा अपना कार्यालय बना रखा था और स्टाफ भी रखा था। साथ ही उसने सरकार से कार और सिक्यॉरिटी के लिए अप्लाई किया था। पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी सलामत से किसी अनजान जगह पर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed