{"_id":"59dee7604f1c1b0d698b5424","slug":"election-commission-of-pakistan-rejected-the-application-of-milli-muslim-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: हाफिज सईद की पार्टी को चुनाव आयोग से बड़ा झटका, रजिस्ट्रेशन हुआ रद्द","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान: हाफिज सईद की पार्टी को चुनाव आयोग से बड़ा झटका, रजिस्ट्रेशन हुआ रद्द
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
hafiz saeed
पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने बुधवार को आतंकी हाफिज सईद की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। हाफिज की मिल्ली मुस्लिम लीग को राजनैतिक पार्टी के रूप में स्थापित करने के सपने को चकनाचूर करते हुए EC ने उसके आवेदन को रद्द कर दिया।
विज्ञापन
पढ़ें: पाक सेना प्रमुख बोले- भारत के साथ शांति के रिश्ते चाहता है पाकिस्तान
विज्ञापन
यह फैसला पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के उस पत्र के आधार पर लिया गया,जिसमें कहा गया था कि मिल्ली मुस्लिम लीग का राजनैतिक पार्टी के रूप में रजिस्ट्रेशन न किया जाये क्योंकि इसके संबंध प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के साथ हैं।
विज्ञापन
मिल्ली मुस्लिम लीग के वकील को पाक चुनाव आयोग के कमिश्नर सरदार मुहम्मद रजा ने सुझाव दिया कि पार्टी को गृह मंत्रालय के साथ अपने नाम से जुड़े मामले पर सफाई देना चाहिए। उसके बाद ही रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करना चाहिए।
वहीं MML की काउंसिल ने पूछा कि किस कानून के तहत उनकी पार्टी को पाक गृह मंत्रालय के साथ बातचीत करनी चाहिए जबकि पार्टी ECP(पाक चुनाव आयोग) के रजिस्ट्रेशन मानकों को पूरा करती है।
पढ़ें: हाफिज पर मेहरबान पाक सरकार को कोर्ट की फटकार, कहा- सबूत दो वर्ना नजरबंदी खत्म
पाक चुनाव आयोग ने MML के आवेदन को रद्द करने से पहले कहा कि गृह मंत्रालय के पत्र में बताया गया कि यह पार्टी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों द्वारा समर्थित है। आपको बता दें कि सितंबर में पाक गृह मंत्रालय ने ECP से MML पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा था।