फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   eight persons hanged in pakistan

पाकिस्तान में आठ लोगों को फांसी पर लटकाया

Thu, 28 May 2015 05:30 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Thu, 28 May 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
eight persons hanged in pakistan

वर्ष 1998 में पाकिस्तानी एयरलाइन्स के विमान का अपहरण कर भारत ले जाने का प्रयास करने वाले तीन अभियुक्तों समेत आठ लोगों को पाकिस्तान की अलग-अलग जेलों में गुरूवार फांसी पर लटका दिया गया। प्लेन हाईजैक करने वाले तीन अभियुक्तों में शहसवार और सबीर को हैदराबाद जेल में फांसी दी गई तीसरे अभियुक्त शब्बीर को कराची केंद्रीय जेल में फांसी पर लटकाया गया।

विज्ञापन


मालूम हो कि 20 अगस्त 1998 को हैदराबाद की एक अदालत ने इन्हें फांसी की सजा सुनाई। इन तीनों ने वर्ष 1998 में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन के एक फोकर विमान हाईजैक किया था, और हाईजैक के बाद इसे भारत ले जाने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन


बलूचिस्तान के तुरबत शहर से कराची के लिए उड़ान भरते के बाद ही इसे हाईजैक कर लिया था। हाईजैक के दौरान विमान में कुल 30 यात्री यात्रा कर रहे थे। विमान के कैप्टन उजैर खान ने हैदराबाद हवाईअड्डे पर विमान उतार दिया था। और उन्हें बताया गया कि वह भारत में उतरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनको भी दी गई फांसी

eight persons hanged in pakistan

वहीं वर्ष 2003 में एक नाबालिग लड़के की हत्या के दोषी एक अन्य कैदी को कराची की केंद्रीय जेल में फांसी दी गई। मौत की सजा पाए वर्ष 1998 में एक व्यक्ति की हत्या के दोषी को अट्टक केंद्रीय जेल में फांसी दी गई।

दोहरी हत्या के मामले में दोषी को साहीवाल केंद्रीय जेल में फांसी दी गई। वहीं पाकिस्तान की जिला जेल सरगोढ़ा में और एक अन्य दोषी को हरीपुर केंद्रीय जेल में फांसी पर चढ़या गया। इस पर 1999 में एक व्यक्ति की हत्या करने का दोषी पाया गया।

 बता दें के अभी कुछ समय पहले पाकिस्तान के पेशावर स्कूल में तालिबान हमले के बाद यहां मौत की सजा से प्रतिबंध हटा दिया गया था। पेशावर हमले में 136 स्कूली बच्चे मारे गए। इसके बाद से पाकिस्तान में मौत की सजा पाए कुल 125 लोगों को फांसी दी जा चुकी है। वहीं पाकिस्तान में मौत की सजाओं की बहाली के लिए मानवाधिकार संस्थाओं ने पाकिस्तान की आलोचना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed