फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   eight killed in pakistan in american drone attack.

पाकिस्तान: अमेरिकी ड्रोन हमला, 8 की मौत

Wed, 08 Oct 2014 08:09 AM IST
Updated Wed, 08 Oct 2014 08:09 AM IST
विज्ञापन
eight killed in pakistan in american drone attack.

पाकिस्तान में पूर्वी वजीरिस्तान के कबायली इलाकों में हुए अमेरिकी ड्रोन हमलों में कम से कम आठ चरमपंथी मारे गए हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों ने इन मौतों की पुष्टि की है। रिपोर्टो के अनुसार शवाल इलाके में दो मिसाइलों से एक घर और एक कार पर हमला किया गया है।

पिछले दो सप्ताह में पाकिस्तान के किसी कबायली क्षेत्र पर ड्रोन से किया गया ये चौथा हमला है। आखिरी ड्रोन हमला रविवार को हुआ था जिसमें कम से कम पांच लोग मारे गए थे।

ये इलाका तालिबान और अल-कायदा के चरमपंथियों के पनाह लेने के इस्तेमाल में लिया जाता रहा है। इसी वजह से ये जगह अमेरिकी ड्रोन हमलों के निशाने पर रहा है।

विज्ञापन

आम नागरिक भी मुश्किल में

eight killed in pakistan in american drone attack.

सेना ने इसी जगह पर जून में एक अभियान शुरु किया था।

ख़बर आई है कि ताज़ा हमले में एक क्षेत्रीय तालिबानी कमांडर को मारा गया है लेकिन ख़बर की पुष्टि नहीं हो सकी है क्योंकि उस इलाके में पत्रकार नहीं जा सके हैं।

तकरीबन एक दशक से पाकिस्तान के कबायली इलाक़ों में हो रहे अमेरिकी ड्रोन के हमलों से आम नागरिक खासे परेशान है।

पाकिस्तानी अधिकारियों ने इन हमलों की निंदा की और इन्हें पाकिस्तान की प्रभुता के लिए खतरा बताया है। लेकिन संवाददाताओं के मुताबिक कई वर्षों से पाकिस्तानी अधिकारी चुपचाप इन हमलों का समर्थन करते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed