फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   day after shrine blast pak army kills 100 militants

दरगाह में आत्मघाती हमले के बाद गुस्साया पाक, मार गिराए 100 आतंकी

Sat, 18 Feb 2017 11:31 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Sat, 18 Feb 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
 day after shrine blast pak army kills 100 militants
पाकिस्तानी सेना - फोटो : File Photo

सिंध प्रांत के सहवान में लाल शहबाज कलंदर सूफी दरगाह पर इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आत्मघाती हमलावर द्वारा खुद को उड़ा लेने से हुए विस्फोट के एक दिन बाद शुक्रवार को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की देशभर में की गई कार्रवाई में 100 आतंकवादी मारे गए। इस आत्मघाती हमले में कम से कम 80 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 200 लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


पैरामिलिट्री सिंध रेंजर्स ने बताया कि दक्षिणी प्रांत में रातभर चले उनके अभियानों में 18 आतंकवादी मारे मारे गए। रेंजर्स के अनुसार सिंध के काठोर के निकट सुपर हाईवे पर अर्धसैनिक बलों के एक काफिले पर सात आतंकवादियों ने हमला किया, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में वे मारे गए। काफिला विस्फोट स्थल पर बचाव कार्य में भाग लेने के बाद सहवान से लौट रहा था। मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हो गया। 
विज्ञापन


रेंजर्स के अनुसार कराची के मांघोपीर इलाके में छापेमारी में 11 आतंकवादी मारे गए। इसके अलावा पश्चिमोत्तर खैयबर पख्तूनख्वा में पुलिस ने कहा कि उन्होंने अशांत प्रांत में 12 आतंकियों को मार गिराया। इसके साथ ही पेशावर के रेग्गी इलाके में तीन, ओरकजई में चार और बान्नू इलाके में चार आतंकवादी मारे गए। देश के अन्य हिस्सों में अलग-अलग जगहों पर 48 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'आने वाले दिनों में कार्रवाई और तेज कर दी जाएगी'

 day after shrine blast pak army kills 100 militants
पाकिस्तानी सेना - फोटो : बीबीसी

अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में कार्रवाई और तेज कर दी जाएगी, क्योंकि सरकार ने आतंकवाद का सफाया करने का संकल्प लिया है। पाकिस्तान में इस सप्ताह हुए कम से कम आठ आतंकवादी हमलों के बाद संघीय एवं प्रांतीय सरकारों ने एक साथ कार्रवाई शुरू की है। इससे पहले, प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय बैठक में इस सप्ताह इस बात पर सहमति जताई गई कि राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा करने वाले आतंकवादियों को ‘मिटा दिया’ जाना चाहिए। 

अधिकारियों ने बताया कि दरगाह में हुए विस्फोट में घायल हुए कई लोगों की हालत नाजुक हैं और उन्हें कराची के अस्पताल में ले जाया जाएगा। सिंध में शिया दरगाह पर हुए हमले की जिम्मेदारी आईएस ने ली है। दरगाह को सील कर दिया गया है। पुलिस ने प्रारंभिक सुबूत एकत्र कर लिए हैं और सीसीटीवी फुटेज हासिल कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed