{"_id":"5992a5604f1c1b52368b464e","slug":"china-says-pak-china-friendship-is-stronger-than-iron-and-sweeter-than-honey","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पाकिस्तान-चीन की दोस्ती फौलाद सी मजबूत, शहद से ज्यादा मीठी'","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
'पाकिस्तान-चीन की दोस्ती फौलाद सी मजबूत, शहद से ज्यादा मीठी'
एजेंसी
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
चीन और पाकिस्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के उप प्रधानमंत्री वांग यांग ने कहा है कि चीन और पाकिस्तान हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं और हमारी दोस्ती फौलाद से भी अधिक मजबूत है।पाक के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए यांग ने इस्लामाबाद में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘चीन प्रगति और विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए अपने प्रयासों के तहत पाकिस्तान के साथ खड़ा है। हम हर मुश्किल समय में एक दूसरे के साथ बने रहे और समय के साथ हमारी दोस्ती मजबूत होती गई।’
विज्ञापन
पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तान ने फहराया सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज
विज्ञापन
यांग ने कहा, ‘हमारी दोस्ती फौलाद से भी अधिक मजबूत और शहद से भी ज्यादा मीठी है।’ वांग ने कहा कि चीन पाकिस्तान के साथ सभी प्रकार की सामरिक और आर्थिक साझेदारी के लिए तैयार है। चीन-पाक आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) को लेकर उन्होंने आशा जताई कि इसके निर्माण के बाद चीन-पाक की दोस्ती और अधिक प्रगाढ़ होगी।
विज्ञापन
हम सदाबहार दोस्त के रूप में उभरेंगे और हमारी दोस्ती पर्वतों से ऊंची और सागर से गहरी बनी रहेगी। उन्होंने दावा किया कि सीपीईसी के माध्यम से पाकिस्तान स्वतंत्र रूप से अपना आर्थिक निर्माण करने में सक्षम होगा और अपने नागरिकों की बेहतरी के लिए कदम उठा सकेगा। वांग पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शामिल होने के लिए दो दिवसीय दौरे पर पाक में हैं।
पाक राष्ट्रपति ने वांग को किया आश्वस्त
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने वांग को आश्वस्त किया कि उनके देश की कंपनियां चीन को पूरी तरह सहयोग देगी। हुसैन ने कहा, पाक और चीन पक्के दोस्त हैं। चीन की दोस्ती पाकिस्तान की विदेश नीतियों की नींव है। पाक दृढ़ता से चीन के मुख्य हितों और उसके अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय मामलों में सहयोग बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
हुसैन ने वादा किया कि पाकिस्तान चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव में पूरा सहयोग देगा और सीपीईसी के निर्माण कार्य में भागीदार बनेगा।