फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   china first aircraft carrier commissioned

चीनी नौसेना में पहला विमानवाहक पोत शामिल

Tue, 25 Sep 2012 11:34 PM IST
बीजिंग/एजेंसी
बीजिंग/एजेंसी Updated Tue, 25 Sep 2012 11:34 PM IST
विज्ञापन
 china first aircraft carrier commissioned
टोक्यो एवं बीजिंग में बढ़ते तनाव के बीच चीन ने मंगलवार को अपना पहला विमानवाहक पोत नौसेना में शामिल कर लिया। ऐसे में तेजी से बढ़ती चीनी नौसेना की गहरे समुद्री क्षेत्र में ताकत और भी बढ़ गई है। रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि 300 मीटर का यह पोत नौसेना की संचालन क्षमता को बढ़ाएगा। साथ ही देश की संप्रभुता एवं सुरक्षा और भी बेहतर ढंग से की जा सकेगी।
विज्ञापन


करीब 60 हजार टन वजनी यह विमानवाहक पोत सोवियत संघ का था। चीन ने यूक्रेन से इसे खरीदा और नवीनीकरण किया। पोत का नामकरण 1945 में जापान के कब्जे से मुक्त कराए गए चीन के एक प्रांत ‘लियाओनिंग’ के नाम पर किया गया। टोक्यो के लिए इसे एक सांकेतिक चेतावनी के रूप में माना जा सकता है। गौरतलब है पूर्व चीन सागर में विवादित द्वीप समूहों को लेकर चीन-जापान में राजनयिक गतिरोध काफी बढ़ गया है। इसके अलावा प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध दक्षिण चीन सागर में भी चीन का फिलीपींस और वियतनाम जैसे देशों से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed