फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   ceasefire violations by India on LoC, Pakistan briefs UNSC permanent members

LoC पर भारत की कार्रवाई से डरा पाकिस्तान, यूएन में लगाई मदद की गुहार

Fri, 13 Oct 2017 10:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Fri, 13 Oct 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
ceasefire violations by India on LoC, Pakistan briefs UNSC permanent members
फाइल फोटो - फोटो : AFP

पाकिस्तान ने LoC पर भारत के सीजफायर उल्लंघन पर यूएन की पांच सदस्यीय सुरक्षा परिषद से गुरुवार को चिंता जताई। यूएन के सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों में चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और यूएस है। विदेश अधिकारी ने बताया कि कि पांच देशों के प्रमुख को पाक विदेश सचिव तहमिना जनजुआ ने जानकारी दी थी।

विज्ञापन


पढे़ं:  पाकिस्तान: फिर बेपर्दा हुआ आतंक, टीवी पत्रकार की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन


इसके साथ ही DGMO मेजर जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने इस्लामाबाद में भारत की ओर से किये गये पिछले दो महीने में किये गये सीजफायर उल्लंघन की जानकारी दी। विदेश सचिव ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना द्वारा अभूतपूर्व वृद्धि को रोकने की आवश्यकता को रेखांकित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनजुआ ने कहा कि सीजफायर के उल्लंघन की वजह से 45 लोगों की मौत हो गई और 155 लोग घायल हो गए। पीड़ितो में भारी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। जनजुआ के मुताबिक भारतीय शासन की ये कार्रवाई क्षेत्रीय शांति को बहाल करने में गंभीर समस्या बन चुकी थी। 


बयान में कहा गया कि यूनाइटेड नेशन्स मिलिट्री ऑबजर्वर ग्रुप(UNMOGIP) LoC पर शांति बनाये रखने के लिए अनिवार्य है लेकिन भारत सीमा पर साथ नहीं दे रहा और बार-बार अपनी अधिकारिक सीमा का उल्लंघन कर रहा है। 

पढे़ं:  पाक ने फिर की नापाक हरकत, तोड़ा सीजफायर,1 जवान शहीद और पोर्टर की मौत

पाकिस्तान की ओर से कहा गया कि भारत को UNMOGIP को परमिट करना चाहिए जिससे सीमा पर शांति बनी रहे। जनजुआ ने यह भी कहा कि 2016 में भारत की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक और हालही में नईदिल्ली से आये बयानों से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed