{"_id":"5b66abf94f1c1ba03e8b52e2","slug":"bus-tanker-collision-in-northwestern-pakistan-20-death-in-35-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में बस-टैंकर में टक्कर, 20 की मौत 35 घायल","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में बस-टैंकर में टक्कर, 20 की मौत 35 घायल
भाषा, पेशावर
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में कल रात एक टैंकर से एक यात्री बस के टकरा जाने के कारण महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई जबकि 35 अन्य घायल हो गये। एक मीडिया रिपोर्ट में आज यह जानकारी दी गई।
जियो न्यूज ने खबर दी है कि खैबर पख्तुनख्वा में कोहट जिले के समारी इलाके के नजदीक यह हादसा उस समय हुआ जब बस बुनेर से कराची की ओर जा रही थी। चैनल ने कहा कि बचाव दल के सदस्य फौरन घटनास्थल पर पहुंच गये और शवों एवं घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया। इसमें बताया गया है कि हादसे में 20 लोग मारे गये हैं और 35 यात्री घायल हुये हैं।
पुलिस ने बताया कि मृतक में दो महिलाएं और दो नाबालिग शामिल हैं। बचाव सूत्रों के हवाले से चैनल ने बताया है कि टैंकर के नीचे से दो शव निकाले गए हैं और उसे अस्पताल ले जाया गया।