फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Blast in Pakistan's Quetta.

पाकिस्तान: क्वेटा में धमाका, 14 की मौत

Wed, 13 Jan 2016 12:02 PM IST
Updated Wed, 13 Jan 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
Blast in Pakistan's Quetta.

पाकिस्तान के क्वेटा शहर में जोरदार धमाके से 14 लोगों की मौत हो गई है। ये धमाका पोलियो केंद्र के पास हुआ है। पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक इस धमाके में 20 लोग घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन


बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर सरफराज बुग्ती ने बताया कि ये एक आत्मघाती हमला था। मरने वालों में अधिकांश पुलिस वाले हैं। इनकी संख्या 13 है।

ये पुलिसकर्मी उस केंद्र के बाहर सुरक्षा में तैनात किए गए थे, जहां बच्चों को पोलियो की वैक्सीन दी जा रही थी।

सरफराज बुग्ती ने कहा कि ये धमाका बलूचिस्तान में शांति व्यवस्था की राह को रोकने के लिए किया गया लेकिन हम आतंकियों के सामने नहीं झुकेंगे।

पोलियो केंद्र के बाहर धमाका

Blast in Pakistan's Quetta.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक धमाके में आठ किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। फिलहाल घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वहीं चश्मदीदों के मुताबिक पहले उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी उसके बाद तेज धमाका हुआ।

बताया जा रहा है कि क्वेटा समेत बलूचिस्तान के कई इलाकों में तीन दिवसीय एंटी-पोलियो कैंपेन चलाया जा रहा है जिसका विरोध भी हो रहा है। ये धमाका इसी विरोध का हिस्सा माना जा रहा है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन इस कैंपेन पर रोक लगा दी है।

इस कैंपेन के तहत पांच साल तक की उम्र के करीब 2.4 मिलियन बच्चों इसमें शामिल करने की योजना थी। इसमें 55 हजार अफगानी शरणार्थी भी हैं। फिलहाल धमाके के बाद उस पोलियो केंद्र से टीम को वापस बुला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed