{"_id":"b5d655bc-7fe4-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"blast-at-sufi-shrine-in-pakistan-kills-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक में दरगाह पर धमाका, 3 मरे","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक में दरगाह पर धमाका, 3 मरे
Updated Tue, 26 Feb 2013 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अधिकारियों के अनुसार एक दरगाह पर हुए धमाके में तीन लोग मारे गए हैं और छब्बीस घायल हो गए। ये धमाका शिकारपुर जिले में एक गांव में स्थित दरगाह पर हुआ।
विज्ञापन
लारकाना रेंज के डीआईजी अब्दुल हक शेख ने बताया कि दरगाह गाजी गुलाम शाह के उत्तराधिकारी हाजन शाह और अन्य लोग एक हॉल में बैठे हुए थे कि वहां धमाका हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया का कहना है कि इसमें हाजन शाह घायल हो गए और विस्फोट पर लोगों ने अपना विरोध जताना भी शुरू कर दिया है।
निशाने पर धार्मिक स्थल
पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमाके के बाद दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि 11 लोगों को चोटें आई, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। धमाके के बाद वहां कुछ और घायल लोग भी मिले।
विज्ञापन
बाद में अस्तपाल में इलाज करा रहे घायलों में से एक की मौत हो गई जबकि घायलों की संख्या 26 हो गई। कुछ दिनों पहले सिंध में ही जैकबाबाद शहर में एक बम धमाके में इलाके के प्रभावशाली धार्मिक नेता सैयद हुसैन शाह कंबरवाला जख्मी हो गए थे और उनके पोते शफीक शाह की मौत हो गई थी।
डीआईजी अब्दुल हक शेख का कहना है कि पुलिस सिंध के इन अंदरूनी इलाकों में हिंसा की घटनाओं की छानबीन कर रही है, क्योंकि इस इलाके में अकसर इस तरह की घटनाएं देखने को नहीं मिलती हैं और ये एकदम नया रुझान है।
उन्होंने कहा कि अंदरूनी सिंध के बारे में माना जाता है कि वहां लोग धार्मिक चरमपंथ में विश्वास नहीं रखते हैं। वैसे पाकिस्तान में मजारों और दरगारों पर इससे पहले कई बार हमले हो चके हैं।