फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Bilawal warns US against including Pak in travel ban

बिलावल भुट्टो ने बैन में पाक को शामिल करने के खिलाफ अमेरिका को चेताया

Wed, 01 Feb 2017 02:43 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Wed, 01 Feb 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
Bilawal  warns US against including Pak in travel ban

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने ट्रंप प्रशासन को चेतावनी दी है कि जिन देशों के नागरिकों के अमेरिका की यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाए गए हैं उनकी सूची में पाकिस्तान को शामिल करने का कदम दोनों देशों के बीच ‘वैमनस्य’ पैदा करेगा।

विज्ञापन


बिलावल ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब वाइट हाउस उन सात मुस्लिम बहुल देशों की सूची में विस्तार करने पर विचार कर रहा है, जिनके नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने सोमवार को कहा, ‘जहां तक प्रतिबंध का संबंध है तो मुझे लगता है कि जिन देशों को इसमें शामिल किया गया है इसका उन पर बुरा प्रभाव पड़ेगा और अगर इसमें पाकिस्तान को शामिल किया जाएगा तो यह कदम वैमनस्य पैदा करेगा।’ 
विज्ञापन


वह इस सवाल पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि क्या उन सात देशों की सूची में पाकिस्तान को भी शामिल किया जा सकता है जिनके नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश रोक लगाने संबंधी शासकीय आदेश पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह हस्ताक्षर किए थे।बिलावल ने कहा कि इस तरह की सूची में पाकिस्तान को शामिल करने से यह नकारात्मक संकेत जाएगा कि अमेरिका उन आदर्शों से दूर जा रहा है जिनके लिए यह खड़ा रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर बहुत अनिश्चितता है कि भविष्य की नीति क्या होगी और वह यह देखना चाहेंगे कि अमेरिका का आगे का रुख क्या होगा। शीर्ष पाकिस्तानी नेता बिलावल ने कहा कि कथित मुस्लिम प्रतिबंध वर्तमान प्रशासन का बहुत ही विवादास्पद निर्णय प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘दुनिया में मेरी पीढ़ी के लिए एक प्रगतिशील मुसलमान के रूप में देशों को भय के चलते इस तरह से प्रतिक्रिया देते हुए देखना वास्तव में हतोत्साहित करने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed