फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   benazir-bhutto-muder-case

मुशर्रफ के खिलाफ आरोप तय

Tue, 20 Aug 2013 07:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 20 Aug 2013 07:29 PM IST
विज्ञापन
benazir-bhutto-muder-case
पाकिस्तान की एक अदालत में पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ़ पर पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के मामले में आरोप तय किए गए हैं।
विज्ञापन


अदालत में मुशर्रफ पर हत्या, आपराधिक षड़यंत्र रचने और हत्या में मदद का आरोप लगाया गया है। मुशर्रफ ने इस पर फ़िलहाल कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है लेकिन उन्होंने हमेशा इन आरोपों से इनकार किया है। मामले की अगली सुनवाई 27 अगस्त को होगी।

बेनजीर की दिसंबर 2007 में रावलपिंडी में एक चुनावी सभा के दौरान हत्या कर दी गई थी। क्लिक करें मुशर्रफ स्वनिर्वासन के बाद इस वर्ष की शुरुआत में पाकिस्तान लौटे थे और फिलहाल घर में नज़रबंद चल रहे हैं।
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा

उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रावलपिंडी की अदालत में पेश किया गया। मुशर्रफ के साथ छह अन्य लोगों को इस मामले में आरोपी बनाया गया है जिनमें चार संदिग्ध चरमपंथी और दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लिक करें मुशर्रफ की तत्कालीन सरकार ने बेनज़ीर की हत्या के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया था। लेकिन संयुक्त राष्ट्र की 2010 में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक़ बेनजीर की हत्या को टाला जा सकता था।

रिपोर्ट में कहा गया कि मुशर्रफ की सरकार पूर्व प्रधानमंत्री को पर्याप्त सुरक्षा देने में नाकाम रही थी। तब मुशर्रफ के सिपहसालारों ने इस रिपोर्ट को झूठ का पुलिंदा बताया था।

तख्तापलट


मुशर्रफ 1999 में नवाज़ शरीफ का तख्ता पलटकर सत्ता में आए थे। वो नौ सालों तक देश की सत्ता पर काबिज रहे और सत्ता से बाहर होने के बाद दुबई और लंदन में रहे।


चुनावों के लिए वो स्वदेश लौटे लेकिन उन्हें क्लिक करें चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य क़रार दे दिया गया और सत्ता के दुरुपयोग के कई आरोपों के चलते नजरबंद कर दिया गया।

इन आरोपों में बलूच कबायली नेता नवाब अकबर बुगती की 2006 में हुई हत्या और नवंबर 2007 में सर्वोच्च न्यायपालिका को बर्खास्त करने की कोशिश शामिल है।

शरीफ फिर से सत्ता में लौट चुके हैं। उनकी सरकार की भी मुशर्रफ के खिलाफ के क्लिक करें देशद्रोह का मामला चलाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed