फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Balochistan: Pak army conducts operations in name of CPEC: Javed Mengal

'बलूचिस्तान में रहने वालों को जबरन भगा रही पाकिस्तानी सेना'

Wed, 22 Feb 2017 10:48 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Feb 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
Balochistan: Pak army conducts operations in name of CPEC: Javed Mengal
जावेद मेंगल, बलूच ऐक्टिविस्ट
पीओके से होकर गुजरने वाला चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर(सीपीईसी) के खिलाफ बलूच नागरिकों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बलूच नागरिकों ने विरोध जताने के लिए लंदन में चीनी दूतावास के समाने विरोध-प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन को पाकिस्तान के सिंध प्रांत के रहने वाले लोगों ने भी समर्थन दिया और वे भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले बलूच ऐक्टिविस्ट, जावेद मेंगल ने बताया, 'बलूचिस्तान में इस वक्त युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान में सीपीईसी के बहाने ऑपरेशन करती है और बेगुनाहों को निशाना बनाती है। बलूचिस्तान में रहने वाले लोगों को वहां से जबरन भगाया जा रहा है।'
विज्ञापन

 


क्या है चीन-पाक आर्थिक गलियारा
पाक में बलूचिस्तान के ग्वादर से शुरू होकर यह गलियारा चीन के मुस्लिम बहुल इलाके में स्थित काशगर तक जाएगा। यह गलियारा चीन-पाकिस्तान के बीच यातायात व ऊर्जा का मिला-जुला प्रोजेक्ट है। इसके तहत समुद्र में बंदरगाह भी विकसित होगा जो भारतीय हिंद महासागर तक चीन की पहुंच बना देगा। यह रास्ता चीन को मध्य-पूर्व व अफ्रीका तक पहुंचने के लिए छोटा रास्ता उपलब्ध कराएगा, जहां हजारों चीनी कंपनियां कारोबार कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed