'आतंक की फैक्ट्री चला रहा पाकिस्तान, ISI के साथ मिलकर करवा रहा मर्डर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलोच कार्यकर्ता मामा कादीर बलोच ने आज पाकिस्तान को लेकर एक नया खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि बलूचिस्तान से जो कोई भी शख्स गायब होता या फिर जिसकी हत्या होती है उसके पीछे पाकिस्तान और उसकी एजेंसी जैसे कि आईएसआई का हाथ होता है। उन्होंने बताया कि पाक आतंकियों की फैक्ट्री चला रहा है और उसने हाजिफ सईद और सैय्यद सलाहूद्दीन को पैदा किया है।
मामा ने बताया कि कुलभूषण जाधव का अपहरण पाकिस्तान के दिशा निर्देश पर इरान से हुआ था। बलोच कार्यकर्ता ने कुलभूषण के मामले पर कहा कि पाक ने बहुत सारा पैसा और दिशा-निर्देश देकर मुल्ला उमर से जाधव का इरान से अपहरण करवाया था। पाक जेल में बंद भारतीय कैदी को क्वेटा के जरिए इस्लामाबाद ले जाया गया था। काफी दबाव और यातनाएं देने की वजह से उन्होंने पाकिस्तान के समर्थन में बयान दिया था।
कादीर का दावा है कि पाक सरकार के पास कुलभूषण जाधव के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। उन्होंने बताया कि ग्वादर जाते समय वहां पर एक सीपीईसी का निर्माण किया गया है। स्थानीय नागरिक को भी चार चेकप्वाइंट से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में आप यह अपेक्षा कैसे कर सकते हैं कि कोई बाहरी शख्स वहां आकर रह सकता है। पाकिस्तान के पास कुलभूषण जाधव के खिलाफ कोई सबूत नहीं है।
Whoever goes missing or is murdered in #Balochistan, Pakistan & its agencies like ISI are responsible for it. Pakistan is running a terror factory, they have produced Hafiz Saeed & Syed Salahuddin: Mama Qadeer Baloch, Baloch activist pic.twitter.com/INXDdy44Hg
— ANI (@ANI) January 20, 2018
While visiting Gwadar, where the so-called CPEC is being constructed, even a local resident has to cross 4 checkpoints how can you expect an outsider to stay there? Pakistan does not have any proof against #KulbhushanJadhav: Mama Qadeer Baloch, Baloch activist
— ANI (@ANI) January 20, 2018