फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Attack on Hindu temple in Paksitan

पाकिस्तान में हिंदू मंदिर पर हमला

Sat, 29 Mar 2014 10:48 AM IST
अली हसन/वरिष्ठ पत्रकार, हैदराबाद, सिंध, पाकिस्तान
अली हसन/वरिष्ठ पत्रकार, हैदराबाद, सिंध, पाकिस्तान Updated Sat, 29 Mar 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
Attack on Hindu temple in Paksitan

शुक्रवार को पाकिस्तान के हैदराबाद के एक कारोबारी इलाक़े फतेह चौक के प्रसिद्ध हिंदू मंदिर में तीन नकाबपोशों ने हमला किया। इस इलाके के आसपास बड़ी तादाद में हिंदू रहते हैं।

विज्ञापन


एक चश्मदीद एनी साईदीन ने बताया कि शुक्रवार की सुबह बिना नंबर प्लेट वाली एक कार में तीन लोग आए। उनके मुंह पर नकाब थे।

इस जगह दो हिंदू मंदिर हैं। पहले एक छोटा हनुमान मंदिर पड़ता है। उसके बाद एक देवी काली का बड़ा मंदिर पड़ता है। ये दोनों मंदिर भारत के विभाजन से पहले के हैं।
विज्ञापन


किसी ने नहीं ली जिम्मेदारी

Attack on Hindu temple in Paksitan

नकाबपोश हनुमान मंदिर में पहुंचे और उसे नुकसान पहुंचाया। पेट्रोल फेंका उसमें आग लगाई। वहां पूजा-पाठ करने वाले जिस तेल का प्रयोग करते हैं उसी तेल को आग लगाने के लिए इस्तेमाल किया गया।

मंदिर के सामने के एक दुकानदार महिला ने जब शोर मचाया तो हमलावर भाग गए।

अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर नुकसान का जायजा लिया है और इलाक़े के लोगों से बातचीत की है।

पहले भी हुए हमले

Attack on Hindu temple in Paksitan

खुफिया सेवा के लोग भी लोगों से हमलावरों के हुलिए के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। जिस तरह से ये हमलावर आए और इसके लिए जो समय चुना उससे लगता है कि यह सुनियोजित तरीके से किया गया हमला है। हैदराबाद में ऐसा हमला नई बात है।

एएसपी हैदराबाद के एसएसपी ने बताया कि हमले संबंधित थाने के एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले सिंध में ही 16 मार्च को एक हिंदू मंदिर पर हमला हुआ था लेकिन वह घटना दो व्यक्तियों की निजी रंजिश का नतीजा बताई गई थी।

16 मार्च की घटना के बाद इस इलाक़े के मशहूर मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सिंध में मुसलमानों के बाद सबसे बड़ी आबादी हिन्दुओं की है। इस घटना के बाद सिंध के छोटे-बड़े हिंदू संगठनों ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed