फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   As army chief's tenure nears end, PM Nawaz faces key choice

भारत से टकराव के बीच पाक में नए सेनाप्रमुख के नाम पर विचार, ये अफसर हैं रेस में शामिल

Wed, 05 Oct 2016 06:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 05 Oct 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
As army chief's tenure nears end, PM Nawaz faces key choice
नवाज शरीफ - फोटो : Getty Images

उड़ी हमले के बाद उपजे हालात के बीच पाकिस्तानी सेना प्रमुख राहिल शरीफ के कार्यकाल की समा‌प्‍ति का समय नजदीक है। अब सबकी निगाहें पीएम नवाज शरीफ की ओर है कि क्या वह राहील को एक और मौका देंगे या अन्य किसी के हाथ में सेना की कमान सौपेंगे।

विज्ञापन


सूत्रों की माने तो पाकिस्तानी आर्मी और नवाज शरीफ के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दौरान राहील शरीफ को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में नवाज शरीफ की प्रतिक्रिया तो यही कहती है। दरअसल, 21 सितंबर को नवाज शरीफ पाकिस्तान में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इसी दौरान एक पत्रकार ने इस आशय का सवाल पूछ लिया। पत्रकार का सवाल इस संदर्भ में था कि 'ब्रिटेन के आर्मी चीफ ने पाकिस्तान आर्मी और सेना प्रमुख राहील शरीफ की बहुत तारीफ की है। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि पाकिस्तान आर्मी और सेनाध्यक्ष ने दहशतगर्दी के खिलाफ शानदार काम किया है। इन सब चीजों को मद्देनजर रखते हुए भविष्य में हम क्या यह सोच सकते हैं कि प्रधानमंत्री सेनाध्यक्ष का कार्यकाल बढ़ाएंगे? पाकिस्तानी पत्रकार के इस लंबे चौड़े सवाल का जवाब नवाज शरीफ ने सिर्फ तीन शब्दों में बेहद खामोशी के साथ दिया। जवाब था - कोई और सवाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवाज-राहील के बीच तल्‍ख हैं रिश्ते

As army chief's tenure nears end, PM Nawaz faces key choice
जनरल राहील शरीफ - फोटो : reuters
सेनाध्यक्ष से जुड़े सवाल के जवाब में नवाज शरीफ की प्रतिक्रिया से स्पष्ट है कि आर्मी के साथ उनके रिश्ते सहज नहीं हैं। मौके बेमौके पर यह स्पष्ट होता आया है। गौरतलब है कि राहील शरीफ की नियुक्ति नवाज शरीफ ने ही की थी।

पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष ने 29 नवंबर 2013 को पूर्व सेनाध्यक्ष अशफाक परवेज कयानी की जगह ली थी। हालांकि पाकिस्तानी मीडिया में इस पद पर संभावित लोगों के नाम चल रहे हैं।

जिनमें लेफ्टिनेंट जनरल जावेद इकबाल रामडे, लेफ्टिनेंट जनरल जुबेर हयात, चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल इश्फाक नदीम अहमद, मुल्तान के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल कमर जावेद बाजवा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed