फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   anti islam film fury rages across pakistan

इसलाम विरोधी फिल्म को लेकर प्रदर्शन जारी

Sat, 22 Sep 2012 12:38 AM IST
इसलामाबाद/एजेंसी
इसलामाबाद/एजेंसी Updated Sat, 22 Sep 2012 12:38 AM IST
विज्ञापन
 anti islam film fury rages across pakistan
पाकिस्तान में इसलाम विरोधी फिल्म को लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को हुए हिंसक प्रदर्शन में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। देश के कई शहरों में हजारों की संख्या में लोगों ने अमेरिका विरोधी नारे लगाए और कई वाहनों, दुकानों एवं संस्थानों को नुकसान पहुंचाया। पेशावर के दो सिनेमा हाल और चैंबर ऑफ कामर्स में आग लगा दी गई। यहां हुई हिंसक
विज्ञापन


झड़प में एक समाचार चैनल के कर्मचारी मोहम्मद आमिर समेत दो की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक वे पुलिस की गोली का शिकार हुए। कराची में एक पुलिसकर्मी के मारे जाने की खबर है। देश के कई शहरों में प्रदर्शनों को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं और अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को इसलामाबाद में राजनयिक एनक्लेव तथा लाहौर, कराची एवं पेशावर के अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों को जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया था। फिर भी इसलामाबाद में लोगों ने पुलिस बैरियर तोड़ने की कोशिश की, जिस पर पुलिस से जमकर झड़प हुई। यहीं पर भारतीय उच्चायोग, अमेरिकी दूतावास समेत अधिकांश पश्चिमी देशों के कार्यालय हैं। विदेशियों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को सरकार ने ‘यौम ए इश्क ए रसूल’ (पैगंबर प्रेम दिवस) मनाने के लिए छुट्टी घोषित की थी। शैक्षणिक संस्थान, बैंक, सरकारी एवं निजी कार्यालय, बाजार, पेट्रोल पंप आदि बंद रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री रजा परवेज अशरफ ने लोगों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की। हालांकि उन्होंने इसलाम पर हमले को अस्वीकार्य बताया।

खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर और रावलपिंडी में प्रदर्शनकारियों ने हिंसक रूप धारण कर लिया। कई छात्र एवं धार्मिक संगठनों ने यहां प्रदर्शन किया। पेशावर में जिन्ना पार्क के पास सैकड़ों लोगों ने सिनेमा हाल के गेट को तोड़ डाला और भीतर घुस गए। जमकर तोड़फोड़ के बाद उपद्रवियों ने सिनेमा हाल में आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवा में फायरिंग की और आंसू गैस के गोले छोड़े। टीवी पर दिखाई गई तसवीरों में हथियारों से लैस दिखे कुछ प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर फायरिंग की। रावलपिंडी में भी कई जगहों पर प्रदर्शन हुए। लोगों ने सड़कों पर जाम लगा दिया और वाहनों पर पत्थर बरसाए। लाहौर में गुस्साए लोगों ने टायर जलाकर सर्कुलर रोड पर आवागमन बाधित किया।

जरदारी रखेंगे पाक नागरिकों की चिंता
प्रधानमंत्री अशरफ ने कहा है कि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी अगले सप्ताह न्यूयॉर्क में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन के दौरान पाकिस्तान के नागरिकों की चिंता, भावनाओं और विचारों को व्यक्त करेंगे।


मोबाइल सेवा रही ठप
पाकिस्तान के 15 शहरों में शुक्रवार को मोबाइल सेवा ठप रही। सुरक्षा कारणों से बृहस्पतिवार रात से ही इस पर रोक थी। इसलामाबाद, लाहौर, रावलपिंडी, पेशावर, क्वेटा और कराची में लोगों को बातचीत करने में परेशानी हुई। आतंकी गतिविधियों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल से बचने के लिए यह रोक लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed