{"_id":"58eef89d4f1c1b9c36cf818d","slug":"abdul-basit-says-kulbhushan-jadhav-given-fair-trial-has-full-right-to-seek-mercy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोले पाकिस्तानी उच्चायुक्त-जाधव को फांसी देने लायक पर्याप्त सबूत","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
बोले पाकिस्तानी उच्चायुक्त-जाधव को फांसी देने लायक पर्याप्त सबूत
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Thu, 13 Apr 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित के अनुसार पाकिस्तान के पास जासूसी के आरोपी कुलभूषण जाधव को दोषी ठहराए जाने के पर्याप्त सबूत हैं। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार जाधव की फांसी की सजा पर बासित ने कहा कि जाधव को ये सजा निष्पक्ष सुनवाई के बाद दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे पास जाधव के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और हमने इसे भारत सरकार के साथ साझा किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कुलभूषण मामले में किसी भी तरह की दखल देने से बचेगा संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
बासित ने यह भी कहा कि कुलभूषण जाधव को दया की अपील करने का भी अधिकार दिया जाएगा।
जाधव को दी जाने वाली सजा में पारदर्शिता के सवाल पर बासित ने कहा कि पूरी न्यायिक प्रक्रिया हमारे कानूनों के अनुसार हुई है। पाकिस्तान आर्मी एक्ट 1952 के तहत उसपर मुकदमा चलाया गया है। बासित ने कहा कि जाधव कोई सामान्य व्यक्ति नहीं है, वो एक सेवा अधिकारी है इसलिए उसे सामान्य अदालत की जगह सैन्य अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
जर्मन राजदूत के बयान पर कि जाधव का ईरान से अपहरण किया गया है, बासित ने कहा कि ये पूरी तरह से गलत और निराधार जानकारी है। जाधव को बलूचिस्तान से पकड़ा गया है।
ये भी पढ़ें- भारत ने दिन-रात ऑपरेशन चलाकर बचाई 2 पाकिस्तानी कमांडो की जान
जाधव के रॉ एजेंट होने के कबूलनामे वाले वीडियो पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हमारे पास उनके खिलाफ और भी सबूत हैं। उन्होंने कहा कि कमांडर जाधव 2003 में पाकिस्तान आए थे तो उनके पास भारत का वास्तविक पास्टपोर्ट था लेकिन उसमें नाम नकली था।
पासपोर्ट में उनका नाम मुबारक हुसैन पटेल लिखा था। आखिर भारतीय मूल का नागरिक नकली नाम के साथ यात्रा क्यों कर रहा था। इसके अलावा उन पर आरोप ही ऐसे थे कि सिविल कोर्ट में उनपर मुकदमा चलाया ही नहीं जा सकता था।