भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को पाकिस्तानी सेना कोर्ट द्वारा फांसी की सजा सुनाए जाने का विरोध पूरे देश में हो रहा है। बुधवार को पूर्वांचल के कई जिलों में पाकिस्तान सरकार के इस फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया गया। कहीं पाकिस्तान के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया गया तो कहीं नवाज शरीफ का पुतला फूंका गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
2 of 8
protest
- फोटो : अमर उजाला
कुलभूषण जाधव को कथित जासूसी के आरोप में मिली फांसी की सजा के विरोध में बुधवार को पूरे वाराणसी में प्रदर्शन हुए। भाजपा धूपचंडी मंडल की ओर से पाकिस्तान के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया गया। मंगलवार को बीएचयू के छात्रों पाकिस्तान का झंडा जलाया था। छात्रों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
3 of 8
protest
- फोटो : अमर उजाला
बलिया में यूनियन बैंक के पास चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय नौ सेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान द्वारा फांसी की सजा सुनाए जाने पर नाराजगी जताते हुए। पाक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंककर विरोध जताया गया।
4 of 8
protest
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली में शिव सैनिकों ने बुधवार को मढ़िया गांव स्थित कैप कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला दहन किया। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भारत सरकार भी हस्तक्षेप करने की मांग की।
5 of 8
protest
- फोटो : अमर उजाला
कुलभूषण जाधव को फांसी दिए जाने की खबर पर मिर्जापुर में लोगों ने आक्रोश जताया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर पाक के खिलाफ नारेबाजी की। पाकिस्तान का पुलता फूंककर विरोध जताया। शहर के सब्जी मंडी में दर्जनों कार्यकर्ता जुटे और जुलूस निकाला।