{"_id":"590b481c4f1c1b06464429a5","slug":"a-hindu-man-arrested-over-alleged-blasphemy-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में हिंदू व्यक्ति गिरफ्तार, वाट्सएेप पोस्ट पर मचा बवाल","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में हिंदू व्यक्ति गिरफ्तार, वाट्सएेप पोस्ट पर मचा बवाल
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी
Updated Thu, 04 May 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में एक 35 वर्षीय हिंदू व्यक्ति को व्हाट्सऐप के जरिये कथित तौर पर अश्लील सामग्री भेजने के मामले में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एक दुकानदार प्रकाश कुमार को दक्षिण पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में लासबेला जिले के हब क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लासबेला जिआ मनडोखेल ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उसके खिलाफ ईशनिंदा कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर ही है।
विज्ञापन
उसका मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा, जहां सुनवाई के बाद उसे जेल की सजा हो सकती है।
विज्ञापन