{"_id":"590b34b54f1c1ba8744428a1","slug":"provocative-statements-by-india-will-vitiate-environment-says-pak-s-nafees-zakaria","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की धमकी, गलत बयानबाजी कर माहौल न खराब करे भारत","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान की धमकी, गलत बयानबाजी कर माहौल न खराब करे भारत
amarujala.com-Presented By: संदीप भ्ाट्ट
Updated Thu, 04 May 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सैनिकों के शवों के साथ बर्बरता मामले पर एक बार फिर पाकिस्तान ने उस पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए उल्टा भारत को धमकी दी है। पाक ने कहा कि भारत गलत बयानबाजी कर क्षेत्रिय माहौल खराब कर रहा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता नफीस जकरिया ने रक्षा मंत्री अरूण जेटली के बयान का पलटवार करते हुए 'रेडियो पाकिस्तान' से कहा कि पाकिस्तान स्पष्ट कर चुका है कि भारतीय सैनिकों के शवों को किसी प्रकार से विकृत करने की घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
नफीस जकरिया का दावा है कि भारत ने कभी विश्व निकाय का पालन नहीं किया। पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि विश्व निकाय के लिए गठित संयुक्त राष्ट्र सैन्य प्रेक्षक समूह का भी भारत ने सहयोग नहीं किया। जकरिया ने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र के समक्ष किसी भी तरह का आरोप लगाने का हक गंवा चुका है।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने कहा कि भारत के उकसाने वाले बयानों से क्षेत्रिय माहौल खराब होगा। जकारिया ने कहा कि भारत कश्मीर में किए जा रहे अत्याचार से ध्यान हटाने के लिए अक्सर 'पाकिस्तान कार्ड' खेलता रहा है। बता दें कि रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को पाक के उस दावे को खारिज किया था जिसमें पाकिस्तान ने कहा था कि सीमा पर भारतीय जवानों के साथ बर्बरता के पीछे उसके सैनिकों का हाथ नहीं है।