फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   76 most wanted terrorists Pakistan sought to Afghanistan

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से 76 मोस्ट वांटेड आतंकियों को सौंपने की मांग की

Sat, 18 Feb 2017 02:42 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Feb 2017 02:42 PM IST
विज्ञापन
76 most wanted terrorists Pakistan sought to Afghanistan
एक असामान्य कदम उठाते हुए पाकिस्तान सेना ने शुक्रवार को अफगान दूतावास के अधिकारियों को 76 मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची सौंप दी और देश में आतंकी हमलों में तेजी के बीच उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


विदेश मामलों पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज ने भी अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हनीफ अतमर से फोन पर बात की और उनसे पाकिस्तान में आतंक फैलाने में शामिल आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की।
विज्ञापन


अफगान दूतावास के एक अज्ञात अधिकारी के रावलपिंडी में सैन्य मुख्यालय में तलबकर 76 मोस्ट वांटेड आतंकियों पर कार्रवाई करने या उन्हें पाकिस्तान को सौंपने को कहा जिसके बाद अजीज ने अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से फोन पर बात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

76 most wanted terrorists Pakistan sought to Afghanistan
पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि सरकार और पाकिस्तान के लोग देश के विभिन्न भागों में हुए हालिया आतंकी घटनाओं पर दुख और क्रोध में हैं जिनमें बहुत सी अमूल्य जानें चली गईं।

अफगानिस्तान स्थित जमात-उल-अहरार के ‘ऑपरेशन गाजी’ की घोषणा के बाद पाकिस्तान में पिछले कुछ दिनों में एक श्रृंखला में विस्फोट हुए हैं। इन हालिया आतंकी घटनाओं में सबसे भयानक हादसा बृहस्पतिवार को हुआ जब एक संदिग्ध आत्मघाती महिला हमलावर ने सिंध प्रांत में स्थित लाल शाहबाज कलंदर मस्जिद में विस्फोट कर दिया जिसमें कम से कम 80 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 200 से अधिक घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed