फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   11 Afghan terrorists killed in a gun battle with Pakistani security forces

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने 11 अफगान आतंकियों को मार गिराया

Mon, 20 Feb 2017 05:42 AM IST
एजेंसी/ पेशावर/ लाहौर  
एजेंसी/ पेशावर/ लाहौर   Updated Mon, 20 Feb 2017 05:42 AM IST
विज्ञापन
11 Afghan terrorists killed in a gun battle with Pakistani security forces
सांकेतिक चित्र

पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिम कबायली क्षेत्र में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम 11 अफगान आतंकवादी मारे गए। यह घटना खुर्रम एजेंसी के सपारकोट और पारा चमकानी इलाके की है। अधिकारियों ने कहा कि मुठभेड़ में कम से कम दो सैनिक घायल हुए हैं। ये आतंकी अफगानिस्तान से खैबर एजेंसी होते हुए खुर्रम एजेंसी में दाखिल होने की कोशिश में थे। सुरक्षा बलों ने इन्हें रोका और फिर गोलीबारी शुरू हो गई। 

विज्ञापन


गोलीबारी के दौरान 11 अफगान आतंकवादी मारे गए और कई घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों के शव राजनीतिक प्राधिकार को सौंपे जाएंगे। सिंध प्रांत की सूफी लाल शाहबाज कलंदर की दरगाह पर आत्मघाती विस्फोट के बाद पाकिस्तान ने आतंकवादियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पाकिस्तान हमेशा से देश में होने वाले हमलों के लिए अफगानी आतंकियों को जिम्मेदार ठहराता रहा है। पिछले एक सप्ताह में पाकिस्तान सेना 100 से अधिक आतंकियों को ढेर कर चुकी है। साथ ही पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 76 आतंकियों की सूची सौंपी है जो वहां छिपे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक सुरक्षाबलों ने पांच और आतंकी मारे

11 Afghan terrorists killed in a gun battle with Pakistani security forces
सांकेतिक चित्र

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक आतंकवाद रोधी अभियान में पुलिस और सुरक्षा बलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया है। पुलिस का दावा है कि इस महीने की शुरुआत में लाहौर में एक आत्मघाती घमाके में इन संदिग्ध आतंकियों का हाथ था। इस धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई थी। पंजाब पुलिस के अपराध आतंकवाद विभाग का कहना है कि ये आतंकी तकरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और इससे अलग हुए गुट जमात उल अहरार (जेयूए) से जुड़े थे। 

सीटीडी के प्रवक्ता ने कहा कि विभाग को सूचना मिली थी कि जमात उल अहरार के आठ आतंकी मुल्तान में एक दरगाह की हमले की योजना बना रहे हैं। लाहौर से 350 किलोमीटर दूर लायाह जिले में इन आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी और वे हमले के लिए जमात उल अहरार के प्रमुख उमर खालिद खोरसानी के आदेश का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सीटीडी टीम के साथ गोलीबारी में पांच आतंकी मारे गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed