फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan wants to contest election in gilgit baltistan opposition is seige imran government

गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव के फैसले पर इमरान खान के खिलाफ खड़ा हुआ विपक्ष

Sun, 04 Oct 2020 09:09 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 04 Oct 2020 09:09 AM IST
विज्ञापन
pakistan wants to contest election in gilgit baltistan opposition is seige imran government
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

पाकिस्तान की इमरान खान सरकार के गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने के फैसले को लेकर वहां विरोध शुरू हो गया है। इमरान खान का कहना है कि गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने से वहां के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकार मिल जाएंगे। हालांकि इस पर विपक्षी दल एकजुट होकर विरोध कर रहा है।

विज्ञापन



पाकिस्तान में विपक्षी दल पीएमएल- नवाज, मुस्लिम कॉन्फ्रेंस, पीपुल्स पार्टी ऑफ पाकिस्तान, जमात-ए-इस्लामी, आजाद कश्मीर पीपुल्स पार्टी और दूसरे राजनैतिक दलों ने स्पष्ट किया है कि अगर गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराए जाएंगे तो इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे।
विज्ञापन


विपक्षी दलों ने कहा कि इन दोनों इलाकों को पाकिस्तान का प्रांत बनाने से जम्मू-कश्मीर के विवादित क्षेत्र के लिए विनाशकारी परिणाम साबित होंगे। बता दें कि इमरान सरकार को अपना बहुमत साबित करने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत पड़ेगी। इस मुद्दे पर पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद ने पिछले महीने विपक्ष के 15 वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों अधिकारियों ने विपक्षी दलों को इमरान खान के फैसले पर समर्थन देने को कहा, हालांकि विपक्षी दल पीएमएल- नवाज ने अपने सदस्यों को सेना के सदस्यों से मिलने के लिए मना कर दिया है। उधर स्विट्जरलैड के जिनेवा में यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी के अध्यक्ष शौकत अली कश्मीरी का कहना है कि ऐसा करने के लिए चीन पाकिस्तानी सेना पर दबाव बना रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed