{"_id":"6241d334be5ca574e17cdc0f","slug":"pakistan-van-falls-into-ditch-in-peshawar-10-killed-16-injured-latest-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में वैन खाई में गिरी, 10 की मौत और 16 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में वैन खाई में गिरी, 10 की मौत और 16 घायल
Mon, 28 Mar 2022 08:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 28 Mar 2022 08:54 PM IST
सार
अधिकारियों ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें दीर कोहिस्तान के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पर्वतीय खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को वैन के गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि वैन मरदान जिले से ऊपरी दीर जिले के कालकोट जा रही थी। यह प्रांतीय राजधानी पेशावर से 290 किलोमीटर उत्तर में है। इस दौरान एक पहाड़ी सड़क पर एक तीखे मोड़ पर चालक का नियंत्रण वैन पर नहीं रहा। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, मृतकों में तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें दीर कोहिस्तान के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और घायलों को मदद के निर्देश दिए।
विज्ञापन