फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan used to send terrorists to many countries including India now famous world for drug trafficking

PAK: ड्रग तस्करी में दुनिया में कुख्यात हुआ पाकिस्तान, आतंक के बाद अब मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त

Thu, 29 Dec 2022 06:56 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 29 Dec 2022 06:56 AM IST
सार

रिपोर्ट में पाकिस्तान के शिकार नाइजीरिया का उदाहरण दिया गया। यहां 50 से 100 एमजी डोज वाली ट्रामाडोल ही बेचने की अनुमति है, लेकिन पाकिस्तान से यह 200 और 225 एमजी जितनी ऊंची डोज में तस्करी कर लाई जा रही है।

विज्ञापन
Pakistan used to send terrorists to many countries including India now famous world for drug trafficking
Drugs सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

भारत सहित कई देशों में आतंकी भेजता रहा पाकिस्तान अब मादक पदार्थों की तस्करी के लिए भी विश्व में कुख्यात हो गया है। कई अफ्रीकी और अरब देश उसके शिकार बन रहे हैं। नाइजीरिया से खाड़ी देशों और अफगानिस्तान तक फैला अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी का नेटवर्क पाकिस्तान से चल रहा है। जिओ-पोलिटिक ने अपनी नई रिपोर्ट में यह दावे किए हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट में पाकिस्तान के शिकार नाइजीरिया का उदाहरण दिया गया। यहां 50 से 100 एमजी डोज वाली ट्रामाडोल ही बेचने की अनुमति है, लेकिन पाकिस्तान से यह 200 और 225 एमजी जितनी ऊंची डोज में तस्करी कर लाई जा रही है। इसे लेने वालों के कोमा में जाने या मरने की आशंका रहती है। इसी तरह कोडीन की भी तस्करी हो रही है, जिससे लिवर डैमेज, अल्सर, श्वास रोग, कोमा व मौत हो सकती है। जिओ-पोलिटिक के अनुसार नाइजीरिया में 2012 से यह ओपिऑइड्स (अफीम से बने दर्द निवारक) केवल डॉक्टर की सलाह पर ही लिए जा सकते हैं। इनका स्थानीय उत्पादन भी होता है, लेकिन कराची से गैर-पंजीकृत उत्पादों के रूप में इनकी हाई डोज की तस्करी भी जारी है। 
विज्ञापन


ऐसे खुली पोल
18 दिसंबर 2022 को नाइजीरिया की नेशनल ड्रग लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी ने पाकिस्तान व दक्षिण अफ्रीका से तस्करी कर लाई 17 लाख ओपिऑइड गोलियां जब्त की। इसी
साल 16 फरवरी को अधिकारियों ने ट्रामाडोल के 225 एमजी के 6.50 लाख कैप्सूल जप्त किए। इनका वजन 461 किलो था। इन्हें पाकिस्तान से इथियोपिया की एयरलाइंस से नाइजीरिया लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed