फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan urges India to reopen Kartarpur Corridor for pilgrims

पाकिस्तान: तीर्थयात्रियों के लिए करतारपुर गलियारा फिर से खोलने का भारत से किया आग्रह

Wed, 10 Nov 2021 04:56 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: देव कश्यप Updated Wed, 10 Nov 2021 04:56 AM IST
सार

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि "गुरु नानक देव की जयंती पर 17 से 26 नवंबर तक आयोजित समारोहों के लिए हम भारत और दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं की मेजबानी के लिए उत्सुक हैं।"

विज्ञापन
Pakistan urges India to reopen Kartarpur Corridor for pilgrims
करतारपुर गुरुद्वारा - फोटो : Twitter

विस्तार

पाकिस्तान ने मंगलवार को भारत से अपनी तरफ से करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने और सिख तीर्थयात्रियों को आगामी गुरु नानक देव के जयंती समारोह के लिए पवित्र स्थल पर जाने की अनुमति देने का आग्रह किया।

विज्ञापन


विदेश कार्यालय के अनुसार, 9 नवंबर, 2019 को गुरु नानक देव की 550 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन किया गया था। लेकिन करतारपुर कॉरिडोर खुलने के कुछ ही महीनों बाद कोरोना वायरस महामारी ने दुनिया के साथ-साथ इस क्षेत्र को भी प्रभावित किया। जिसके कारण तीर्थयात्रियों की आवाजाही मार्च 2020 से निलंबित कर दी गई और पड़ोसी देश ने इस साल अप्रैल में कोरोना के मामलों में वृद्धि का हवाला देते हुए भारत से सभी यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा, "भारत ने अभी तक अपनी तरफ से कॉरिडोर नहीं खोला है और तीर्थयात्रियों को करतारपुर साहिब की यात्रा की अनुमति नहीं दी है।" बयान में कहा गया है कि "गुरु नानक देव की जयंती पर 17 से 26 नवंबर तक आयोजित समारोहों के लिए हम भारत और दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं की मेजबानी के लिए उत्सुक हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में आगे कहा गया है कि 'पाकिस्तान को उम्मीद है कि भारत सहयोग की भावना से तीर्थयात्रियों को करतारपुर साहिब जाने के लिए कॉरिडोर से यात्रा करने की अनुमति देगा।'


चार किलोमीटर लंबा करतारपुर कॉरिडोर भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने के लिए वीजा मुक्त पहुंच प्रदान करता है। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव 16 वीं शताब्दी की शुरुआत में इस गुरुद्वारे में रहते थे और यहीं उनकी मृत्यु हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed