फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Two people arrested after scam in online business Money used for terrorist financing and money laundering

पाकिस्तान: ऑनलाइन कारोबार में करोड़ों के घोटाले के बाद दो लोग गिरफ्तार, आतंकी वित्तपोषण व धनशोधन के लिए पैसों का इस्तेमाल

Tue, 11 Jan 2022 12:58 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: देव कश्यप Updated Tue, 11 Jan 2022 12:58 AM IST
सार

संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने कराची में छापेमारी की और ऑनलाइन कारोबार के नाम पर 20 करोड़ रुपये (11.4 करोड़ डॉलर) के घोटाले में शामिल दो लोगों को पकड़ा। एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने ऑनलाइन कंपनियों के एक निदेशक और एक सीईओ को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Pakistan Two people arrested after scam in online business Money used for terrorist financing and money laundering
ऑनलाइन व्यापार घोटाले में दो लोग गिरफ्तार। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

पाकिस्तानी अधिकारियों ने 11.4 करोड़ डॉलर के ऑनलाइन व्यापार घोटाले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी देश में 10 करोड़ डॉलर से ज्यादा की क्रिप्टोकरेंसी निवेश धोखाधड़ी का खुलासा होने के बाद शुरू हुई जांच के ठीक एक दिन बाद की गई हैं। जानकारी के मुताबिक इस रकम का इस्तेमाल आतंकी वित्तपोषण और धनशोधन के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन


द नेशन अखबार ने बताया कि संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने कराची में छापेमारी की और ऑनलाइन कारोबार के नाम पर 20 करोड़ रुपये (11.4 करोड़ डॉलर) के घोटाले में शामिल दो लोगों को पकड़ा। एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने ऑनलाइन कंपनियों के एक निदेशक और एक सीईओ को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एफआईए साइबर अपराध विंग के अतिरिक्त निदेशक इमरान रियाज ने बताया कि क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फाइनेंसिंग में किया जा रहा है। इस मामले में क्रिप्टोकरेंसी कारोबार से जुड़ी एक चर्चित कंपनी बिनांस को नोटिस भी जारी किया गया है। कई मोबाइल एप के जरिये ऑनलाइन निवेश के दौरान यह घोटाला हुआ। इस बारे में बिनांस कंपनी की भूमिका बताई जा रही है। यह कंपनी केमैन द्वीपसमूह में पंजीकृत है और केमैन आइलैंड्स को टैक्स चोरी का ठिकाना माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह हुई धोखाधड़ी
एफबीआई ने अपनी जांच में पाया कि ऑनलाइन निवेश में पॉन्जी योजनाओं की तरह के घोटाले हुए हैं। इन निवेश योजनाओं में निवेशकों को लालच दिया गया कि वे अधिक लोगों को निवेश के लिए राजी करें और ऊंची दर से फायदा उठाएं। एफबीआई के मुताबिक, ऐसी योजनाओं में नए निवेशकों की कीमत पर पुराने निवेशकों को कुछ समय तक फायदा पहुंचाने के कुछ समय बाद स्कीम के संचालक गायब हो जाते हैं।


हर निवेशक ने 2,000 डॉलर लगाए
हर एप के जरिये कम से कम पांच हजार आवेदन बिनांस कंपनी को मिले। एचएफसी नाम के एक एप के जरिये 30 हजार से अधिक लोगों ने बिनांस पर खुद को पंजीकृत कराया। लोगों ने सौ से 80 हजार डॉलर तक का निवेश इन एप्स के जरिये क्रिप्टोकरेंसी में किया। औसतन हर निवेशक ने 2,000 डॉलर लगाए। इस तरह कुल लगभग दस करोड़ डॉलर का निवेश किया गया। यानी इतनी बड़ी रकम की धोखाधड़ी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed